समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों में ‘अंग्रेजी‘ में अधिसूचित जाति को मान्य किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 1 मई को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया था कि अंग्रेजी में अधिसूचित जाति को मान्य करने तथा जाति…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्य सचिव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कन्वर्जेंस के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्य स्वीकृत किए जाएं: मुख्य सचिव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में औसत मानव दिवस में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मत्स्य पालन, कृषि, सिंचाई, उद्यानिकी, ग्रामोद्योग एवं वन विभाग की योजनाओं के साथ अभिसरण के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मनरेगा और विभिन्न विभागों की योजनाओं के…
Read Moreकमिश्नर डॉक्टर संजय अलंग ने मेधावी छात्रा कुमारी दीपाली का किया सम्मान, दी शुभकामनाएं !
दसवीं की प्रावीण्य सूची में पूरे राज्य में 8 वां स्थान प्राप्त कर जिले एवं संभाग का बढ़ाया गौरव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय अलंग से आज यहां उनके कार्यालय कक्ष में जांजगीर चाम्पा जिले की मेधावी छात्रा कुमारी दीपाली सूर्यवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। कुमारी दीपाली ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित कक्षा दसवीं की प्रावीण्य सूची में पूरे राज्य में 8 वां स्थान प्राप्त कर जिले एवं संभाग का गौरव बढ़ाया है। उन्हें सभी विषयों में विशेष प्रावीण्यता के साथ 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।…
Read Moreरात्रि घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता
चौकी अडभार थाना मालखरौदा में आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 457, 354 में अपराध क्रमांक 120/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 16 मई 2022 को प्रार्थिया चौकी अडभार थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी शिव शंकर रात्रे दिनांक 14 मई 2022 के रात्रि घर में घुसकर हाथ-बांह पकड़कर जोर जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी करने लगा कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/22 धारा 457, 354 भादवि कायम किया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध का होना पाये जाने से आरोपी शिवशंकर रात्रे…
Read Moreफरार दो वारण्टी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस को मिली सफलता
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 17 मई 22 को थाना मुलमुला पुलिस द्वारा फरार गिरफ्तारी वारंटियों की पता-तलाश हेतु टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दाडिण्क प्रकरण क्रमांक 829/22 धारा 34(1) आब.अधि.के फरार आरोपी गंगाराम सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियान के अंतर्गत दाडिण्क प्रकरण क्रमांक 156/21 धारा 138(1) विद्युत अधिनियम के फरार आरोपी सियाराम यादव उम्र 58 वर्ष साकिन शंकरपारा परसदा थाना मुलमुला को घेराबंदी कर…
Read Moreलुटेरी सरकार में लूट की वारदातों की भरमार, प्रदेश के कानून व्यवस्था चौपट, बदहाल कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार- बृजमोहन
छत्तीसगढ़ देश भर के अपराधियों की शरणस्थली बन गई है, हर प्रकार के अपराध बढ़ गए हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस अपराधीकरण को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश तो दूर की बात है, राजधानी तक की कानून व्यवस्था नहीं सम्हल रही। पूरा प्रदेश हत्या, चोरी, डकैती, लूट, का अड्डा बन गया है। राजधानी में भीड़-भाड़ भरे सड़को में, चौक चौराहों में खुले आम चाकूबाजी व…
Read Moreमलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में इस बार मलेरिया के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद और स्केबीज की भी घर-घर जांच
बस्तर संभाग में आज से छटवां चरण शुरू, 35 लाख से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य, 16 जून तक चलेगा अभियान अभियान के असर से मलेरिया पॉजिटिविटी दर 4.6 से घटकर पांचवें चरण में 0.79 पर पहुंची समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का छटवां चरण आज से बस्तर संभाग में शुरू किया गया। अभियान के तहत इस बार मलेरिया के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद और स्केबीज की भी जांच की जाएगी और पीड़ितों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…
Read Moreकलेक्टर ने मैराथन बैठक लेकर की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा, हर गौठान में हो गोबर खरीदी, हर टांके में हो वर्मी खाद का निर्माण
योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर सोसायटियों में न हो खाद-बीज की कमी, ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का हो तत्काल समाधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मैराथन बैठक लेकर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि हर गौठान में गोबर की खरीदी होनी चाहिए और हर टांके में वर्मी खाद का निर्माण होना…
Read Moreअम्बिकापुर जिले के समाचार संक्षेप में…….राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष आयेंगे 19 मई को, मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता, 25 मई को मनेगा झीरम श्रद्धांजलि दिवस, प्रयास आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित..
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष 19 मई को अम्बिकापुर आयेंगे छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज 19 मई 2022 को अम्बिकापुर आयेंगे। वे इस दिन पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सरगुजा संभाग के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, जनपद एवं जिला पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि, जनपद एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन अपराह्न 2 बजे एक ग्राम पंचायत का भ्रमण…
Read Moreजन-चौपाल में दिव्यांग अंजलि को मिला रोजगार, कलेक्टर व एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने इस दौरान लोगों से प्राप्त समस्या और मांगों से संबंधित 62 आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में अम्बिकापुर के गोधानपुर निवासी दिव्यांग सुश्री अंजलि सिन्हा ने शत प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान करने और आजीविका के लिए रोजगार दिलाने की मांग की। कलेक्टर श्री झा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंजलि…
Read More