समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों ओड़का और लांजा में उप सरपंच का चुनाव अगले महिने की 5 तारीख को होगा। दोनों पंचायतों में उप सरपंच के खाली पदों के लिए सरपंच एवं पंच वोट डालेंगे। दोनों ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पंचों और सरपंचों को उप सरपंच चुनाव के लिए निर्धारित सूचना दी जाएगी। यह सूचना पंच सरपंचों को निर्वाचन के पांच दिन पहले तामिल कराई जाएगी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने ओड़का और लांजा में उप सरपंच निर्वाचन के लिए दो पीठासीन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कलागुड़ी में आयोजित ओपन माइक और फैशन शो में बस्तर की प्रतिभा को देख मुग्ध हुए अतिथि
महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं द्वारा किया गया फैशन शो का प्रदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर शहर के दलपत सागर के निकट स्थित कलागुड़ी में सोमवार शाम को ओपन माइक और फैशन शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही आदर्श तिवारी, विशाल ठाकुर, अनुराग जोस, राहुल रायकवार, नुपुर, सुगंधा, महेंद्र द्वारा गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा तरंग डांस एकेडमी की भूमिका साहा द्वारा नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की गहन समीक्षा : ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्टर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की गहन समीक्षा कर योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के निर्देश समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने नियमित तौर पर गांव का भ्रमण कर पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की निगरानी करते हुए लोगों को मूलभूत सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं में कमी पाए जाने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी…
Read Moreकेन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, बस्तर में उद्यमिता को बढ़ाने की पहल सराहनीय : हर्ष चौहान
वन संपदा की रक्षा करते हुए उद्यमिता का किया जाना चाहिए विकास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित उद्यमी युवा एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री चौहान ने आदिवासी बाहुल्य अंचल…
Read Moreब्रेकिंग : मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में हुई वृद्धि
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है।
Read Moreपुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता, मार्च में 57 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 37 गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने…
Read Moreजीवित पेंगोलिन की तस्करी में संलग्न 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण न्यायालय में किया जा रहा प्रस्तुत
जीवित पेंगोलिन सहित अपराध में प्रयुक्त मोटरसायकल आरोपियो से जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर वन मण्डलाधिकारी बस्तर वन मण्डल जगदलपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार गत दिनांक 25 अप्रैल 2022 को वन मंत्री, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी, वन्य प्राणी अपराध ब्यूरो जबलपुर एवं मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर- वृत्त जगदलपुर एवं मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जगदलपुर के निर्देशन में वन्य प्राणी अपराध ब्यूरो एवं बस्तर वन मंडल की संयुक्त टीम द्वारा दुर्लभ प्रजाति के…
Read Moreहमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज, जिला अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में होगा विकसित, मंत्री ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने आज शाम जिला चिकित्सालय, पंडरी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई स्टोर, डायलिसिस सेंटर, हमर लैब, माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आवश्यक मात्रा में दवाईयां भण्डारण करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में लगभग 150 प्रकार की दवाईयां में से जिन दवाईयों का उपयोग कम है, ऐसे दवाईयों के मात्रा में कमी की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आम…
Read Moreविशेष शिविरों का आयोजन शुरू : पहले दिन लगभग एक हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाने भरे गये आवेदन, 840 किसानों का ई-केवायसी सत्यापन भी हुआ
किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम: 1 मई तक सहकारी समितियों में लगेंगे शिविर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने और निष्क्रिय कार्डों को फिर से सक्रिय करने के लिए केवायसी सत्यापन का काम जिले में आज से शुरू हो गया है। किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत रायपुर जिले के सभी 126 सहकारी समितियों में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों के लिए कार्ड बनाने और ई-केवायसी सत्यापन का काम किया जा रहा है। आज जिले के 28 समितियों में विशेष शिविर लगाये गये, जहां लगभग…
Read Moreमहुआ कुकीज, महुआ स्केवैश, हर्बल सोप से लेकर बड़ी, पापड़, मसाले और हस्तशिल्प तक मिलेंगे सी-मार्ट में, रायपुर का पहला ”सी-मार्ट स्टोर“ सुभाष स्टेडियम कॉम्पलेक्स में शुरू
महापौर एजाज ढेबर ने किया शुभारंभ, पहला ग्राहक बन खरीदे 50 हजार रूपये के सामान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में आज नेता जी सुभाष स्टेडियम कॉम्पलेक्स में जिले का पहला सी-मार्ट स्टोर शुरू हो गया। महुए से बनी कुकीज, महुए के स्केवैश, बेल का शरबत, आयुर्वेदिक जड़ी-बुटियो से लेकर हर्बल साबून, बड़ी, पापड़ मसाले और छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प उत्पाद इस सी-मार्ट में लोंगो को बाजिव दामों पर मिलेंगे। आज नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर और सभापति श्री प्रमोद दुबे ने जिले के पहले सी-मार्ट स्टोर का शुभारंभ…
Read More