समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी करते हुए सूचित किया गया है कि प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभागों के जिलों में 1-2 पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में संबंधित विभागों को सतर्क रहने हेतु एडवायजरी जारी की गई है। देखे मौसम विभाग द्वारा जारी एडवायजरी….
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की पूरे देश में चर्चा, गौठानों के स्वावलंबी होने से पूरा गांव हो रहा स्वावलंबीः मुख्यमंत्री श्री बघेल
गोधन न्याय योजना : पशुपालक ग्रामीणों, गोठान समितियों और महिला समूहों को 6.59 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी भुगतान तथा लाभांश वितरण के रूप में पशुपालक ग्रामीणों, गोठान समितियों और महिला समूहों को 6 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज भुगतान की गई राशि में 29 मार्च से 15 अप्रैल तक गोठान में क्रय किए गए गोबर के एवज में 2…
Read Moreशासकीय एवं निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 24 अप्रैल से 14 जून तक, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह…
Read Moreबहस की चुनौती से भागना कांग्रेस के झूठ का प्रमाण, राजनीति को मंडी समझकर झूठ बेच रहे हैं बघेल – भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा केंद्र सरकार की ओर से तीन साल में छत्तीसगढ़ राज्य को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि देने का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब जहां चाहें, बहस की चुनौती देने पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया को उनका बहस से पलायन बताते हुए कहा है कि यह चोर की दाढ़ी में तिनका जैसी स्थिति नहीं तो और क्या है ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए दिन केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं…
Read Moreमार्कफेड की श्रमिक निविदा में भारी भ्रष्टाचार, जिन निविदाकारों की निविदा निरस्त की गई उन्हें ही फिर से दे दिया गया काम, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मार्कफेड में हो रही अनियमितताओं को किया है उजागर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर (मार्कफेड) द्वारा कुछ दिनों पूर्व संग्रहण केंद्रो में कार्य करने हेतु अर्द्धकुशल एवम् अकुशल श्रमिको के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, किंतु उक्त निविदा अनियमितता की भेट चढ गई।हुआ यह कि उक्त निविदाकारों द्वारा जो निविदा भरी गई थी उसमें कई त्रुटियां थी। यथा किसी भी निविदा में दो तरह के ऑनलाइन या ऑफलाइन…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल 20 अप्रैल को रहेंगे नई दिल्ली के प्रवास पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 20 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां से प्रस्थान कर 11.30 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे।
Read Moreछत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड
मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों गोधन न्याय मिशन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि में इनोवेशन केटेगरी में यह अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में आज 19 अप्रैल को एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं एडीटर इन चीफ श्री…
Read Moreराज्य सरकार द्वारा गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लॉक के वन व्यपवर्तन स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा गया अनुशंसा पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा रायगढ़ वन मंडल के गारे पेलमा सेक्टर-2 खुली कोयला खदान उत्खनन परियोजना के वन भूमि व्यपवर्तन की स्वीकृति के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। यह पत्र छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मेसर्स महाराष्ट्र स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड गारे पेलमा कोल माईन्स सेक्टर-2 विद्युत भवन, कटोल रोड नागपुर से प्राप्त आवेदन पर सभी औपचारिकताएं तथा निर्धारित 44 बिन्दुओं की शर्तों व विवरणों को पूर्ण कर भेजा गया है। गौरतलब है…
Read Moreहेल्थ न्यूज़ : गर्मियों में पेट संबंधी रोगों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गर्मियों में आमतौर पर पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, पेचिश, डायरिया, अपचन, खट्टी डकार, एसिडिटी यानि गैस, कब्जियत, मिचली, पीलिया और टायफाइड, होने की संभावना रहती है।इन रोगों का प्रमुख कारण बाजार और खुले में बिकने वाले दूषित पेय एवं खाद्य पदार्थ हैं इसलिए इन पदार्थों के सेवन में परहेज व सावधानी बरतनी चाहिए।शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि सामान्यतः लोग इस मौसम में बाजार में बिकने वाले गन्ना या अन्य फलों के रस, लस्सी, कुल्फी, नीबू…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पर्यटन और संस्कृति विभाग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की : खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करें: मुख्यमंत्री श्री बघेल
सतरेंगा, गंगरेल और चित्रकूट में खुलेंगे बजट होटल विशेष संरक्षित जनजातियों की भाषा में स्वास्थ्य, शिक्षा और योजनाओं के लिए चलाएं जन जागरूकता अभियान लोक कलाकारों का लिया जाए सहयोग ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों, पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के लिए विकसित की जाएं सुविधाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार करने संस्कृति विभाग को…
Read More