रायगढ़ जिले में गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों को टिफिन से घर पहुंचा कर दिया जा रहा गर्म पौष्टिक भोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में प्राथमिक तौर पर कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती माताओं के खान-पान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद कर दिया गया है, लेकिन गर्भवती, शिशुवती और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म और पौष्टिक भोजन उनके घर में पहुंचा…

Read More

फुल कॉन्फिडेंस के साथ महाझूठ बोल रहे हैं, मुख्यमंत्री, डॉ. रमन की सीधी चुनौती भूपेश बतायें किसको दे दी पांच लाख नौकरी ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे बतायें कि तीन साल में पांच लाख युवाओं को कहां कौन से प्रदेश में नौकरी दे दी? पंजाब में ये नौकरियां बांट आये या यूपी में! लबरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  5 लाख युवाओं को नौकरी देने का महाझूठ फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोल रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले यहां आएं और भूपेश बघेल का नाम दर्ज कर लें कि दुनिया में वे सबसे बड़े झुठे…

Read More

थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विधानी ने जीएसटी घटाने हर्ष जताया, साय के प्रति आभार व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के प्रयासों व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व केंद्रीय वाणिज्य कर मंत्री पीयूष गोयल से हुए पत्र व्यवहार के पश्चात देशभर के कपड़ा उद्योग क़ारोबारियों की मांग के मद्देनज़र जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की जगह  पूर्ववत 5 प्रतिशत रखे जाने पर राजधानी के दि रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ लि. ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष चंदर विधानी ने विगत दिनो  श्री साय को सौंपे गए अपने…

Read More

कोरोना संक्रमण में वृद्धि : कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने प्रभार जिलों गरियाबंद और राजनांदगांव के अधिकारियों के साथ की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने प्रभार जिलों गरियाबंद और राजनांदगाँव के अधिकारियों की बैठक आहूत की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताते हुए अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए। मंत्री अमरजीत भगत ने दोनों जिला कलेक्टर, सीएमओ व अन्य अधिकारियों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वर्तमान हालात पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने ज़रूरत के अनुसार कोविड केयर केंद्रों, कोविड अस्पताल को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

भगवान राम के खिलाफ कहने कार्यवाही नही होती पर कांग्रेस की आलोचना करने पर होती है, दिन रात अभद्र टिप्पड़ी करने वाले कांग्रेस नेताओं को कब गिरफ्तार करेगी सरकार ? : संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कार्यकलापों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मद्देनज़र भिलाई की सुपेला पुलिस द्वारा मॉडल टाउन निवासी सेलून संचालक संतोष ठाकुर की गिरफ्तारी न केवल कांग्रेस के असहिष्णु राजनीतिक चरित्र का परिचायक है, अपितु नितांत अलोकतांत्रिक भी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के छोटे-बड़े सारे नेता और सरकार में बैठे लोग जो सातों दिन, 24 घंटे, 365 दिन अभद्र टिप्पणियां करते…

Read More

कांग्रेस सरकार द्वारा आक्सीजन प्लांट को मेंटेन करने पैसे न देना अपराध से कम नही, तीसरी लहर के बीच आक्सीजन प्लांट को मेंटेन न करना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ : धरमलाल कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रति किस हद तक  दुराग्रह की राजनीति पर उतर आई है, यह प्रधानमंत्री केयर फंड के 49 ऑक्सीज़न प्लांट के मेंटेनेंस के लिए उसके हाथ खड़े कर देने से स्पष्ट हो रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि पीएम केयर फंड से स्थापित इन ऑक्सीज़न प्लांट की देखरेख नहीं होने से अब प्रदेशभर के लोगों को यह चिंता हो रही है…

Read More

नगरीय प्रशासन मंत्री ने 40 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,  नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, सड़क मजबूतीकरण, सी.सी. रोड, डामरीकरण सहित अन्य कार्य शामिल है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में सार्वजनिक सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए सभी आवश्यक कार्य कराए जा रहे…

Read More

एआईसीसी की वर्चुवल बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज एआईसीसी के द्वारा कांग्रेस के  प्रदेश प्रभारियों पीसीसी अध्यक्षो की महत्व पूर्ण वर्चुवल बैठक हुई ।इस बैठक को एआइसीसी से  महासचिव वेणुगोपाल , मुकुल वासनिक ने लिया।छग के प्रभारी पीएल पुनिया ,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं देश भर के पीसीसी अध्यक्ष प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस की सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। कांग्रेस द्वारा देश भर में मनाए जा रहे आजादी की हीरक जयंती कार्यक्रम भी चर्चा हुई। वर्तमान परिपेक्ष्य में डिजिटल प्लेटफार्म पर चुनाव प्रचार के सम्बंध में भी चर्चा हुई…

Read More

राजनांदगांव कलेक्टर ने वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते पॉजिटिव दरों को दृष्टिगत रखते हुए परिस्थिति अनुरूप जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, जिला राजनांदगांव अंतर्गत प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू

राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आगामी आदेश तक बंद रहेंगे जिले के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्र डोंगरगांव, छुरिया, अंबागढ़ चौंकी, डोंगरगढ़, खैरागढ़, गण्डई एवं छुईखदान में भी सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे, किन्तु सूखा राशन वितरण किया जा सकेगा शेष क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जा सकेंगे रात्रिकालीन कर्फ्यू में सभी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने…

Read More

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने सीएसवीटीयू के विद्यार्थियों से कहा : निश्चय और संकल्प से मिलती है असफलता, जीवन में हमेशा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम विद्यार्थियों के लिए साबित होगा मील का पत्थर, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, आज माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी डिजिटल  मूल्यांकन सिस्टम के निरीक्षण के लिए पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने सीएसवीटीयू भिलाई के ऑडियो-वीडियो स्टूडियो का उद्घाटन किया और संक्षेप में एक उद्बोधन दिया,  इस मौके पर सीएसवीटीयू द्वारा गोद लिए गए 42 गांवों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और माननीय राज्यपाल द्वारा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा  स्टूडेंट से सामान्य चर्चा की गई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंची, यहां प्रवेश करते साथ ही उन्होंने अल्ट्रा हाई रिवॉल्यूशन यूएवी  मैपिंग मशीन का…

Read More