आंगनबाड़ियों में हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण जारी रहेगा, गर्भवती माताओं और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को टिफिन के माध्यम से पहुंचाया जाएगा गरम भोजन

4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद रखने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे जिले जहां कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद किया गया है, वहां सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट वितरण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गर्भवती माताओं एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर टिफिन व्यवस्था के माध्यम से गरम भोजन प्रदान करने कहा है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वेब पोर्टल किया लॉन्च, नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर तत्काल ऑनलाईन जारी होगी भवन निर्माण अनुज्ञा

आवेदक को ऑनलाईन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, 05 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वर्तमान प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुये तैयार किया गया पोर्टल लॉन्च किया।  भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा की इस सरलीकृत प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमाकर प्रोसेसिंग फीस…

Read More

बड़ी खबर : बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

Read More

फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए हर विकासखण्ड में आयोजित की जाएं कार्यशाला : भूपेश बघेल

गन्ने और मक्के से एथेनाॅल बनाने के लिए एथेनाॅल प्लांट की स्थापना के कार्य में लाएं तेजी सभी जिलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को दिया जाएगा गर्म भोजन प्रदेश में राशनकार्ड बनाने के लिए चलाया जाए अभियान जल संसाधन विभाग में होगी 400 सब इंजीनियर्स की भर्ती कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा और व्यापम की परीक्षाएं 50 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ आयोजित की जाएं कोविड-19 के कारण प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं ओव्हरलोडिंग वाले वाहनों पर की जाए कार्रवाई…

Read More

किसान की जान की दुश्मन बन गई भूपेश सरकार कदम कदम पर लूटमार, हर बोरे पर एक किलो धान की पुरौनी क्या यूपी चुनाव फंड के लिए ले रहे हैं : भाजपा

ऐसा कृत्य तो डकैत भी करने से शरमा जाएं, लेकिन इन्हें लज्जा नहीं आती, बोरे के नाम पर किसान की जेब पर डाका, ऊपर से आरटीओ की वसूली : विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय  ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार किसानों की जान की दुश्मन बन गई है। गरीब किसानों के साथ कदम कदम पर लूटमार हो रही है। ऐसा कृत्य करने से तो डकैत भी शरमा जाएं लेकिन इन्हें तनिक सी भी न तो लज्जा आ रही है…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत व समर्पित रहे दाऊ आनंद कुमार जी को भाजपा की विनम्र श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत व समर्पित रहे दाऊ आनंद कुमार अग्रवाल के देहावसान पर प्रदेश भाजपा-परिवार की ओर से अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री साय ने स्व. दाऊ आनंद कुमार के पुत्र जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तथा शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दाऊजी का निधन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के संघर्ष-पुरुष और प्रणेता के…

Read More

मोदी सरकार की नीयत मुनाफाखोरी की जनता को राहत देना नहीं, कच्चे तेल के दाम फिर घटे मगर केंद्र की पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी बरकरार- कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत फिर से एक बार कम हुई है मगर केंद्र सरकार अपनी मुनाफाखोरी के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई लगाम नहीं लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नवंबर में क्रूड आयल का दाम 80.64 डॉलर प्रति बैरल था जिसके मुकाबले अभी 73.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। अगर क्रूड आयल के दाम के अनुरूप पेट्रोल के दाम घटाए जाएं तो पेट्रोल लगभग 8 रु और डीजल लगभग 7 रु सस्ता हो जाएगा मगर…

Read More

कोरोना के मामले में केंद्र दलीय भेदभाव न करें, मोदी सरकार को सिर्फ भाजपा शासित राज्यों के निवासियों की चिंता है – कांग्रेस

केंद्र ने मध्यप्रदेश में 5 जिनोम सिक्वेंसिंग मशीने दिया छत्तीसगढ़ को एक भी नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा ही छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय पूर्ण एवं सौतेला व्यवहार करती रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोरोना के मामले में भी मोदी सरकार दलीय आधार पर भेदभाव कर रही। जिनोम सिक्वेंसिंग लैब प्रदान करने में भी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से पक्षपात कर रही है। राज्य में कोरोना के केस बढ़ रहे लेकिन अभी तक राज्य में एक जिनोम सिक्वेंसिंग…

Read More

दावते इस्लामी ग्रुप के साथ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की फोटो जारी कर कांग्रेस ने पूछा यह रिश्ता क्या कहलाता है?

अजय चंद्राकर को अमित शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए जब दावते इस्लामी जिसे भाजपा नेता आतंकी संगठन बता रहे हैं देश में कैसे घूम रहे, तो गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ दावते इस्लामी संगठन के पदाधिकारियों की तस्वीर जारी कर पूछा…

Read More

धान की बर्बादी और चावल घोटाला किसके संरक्षण में हो रहा है – भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि रायगढ में मिलरों से एक माह की बैंक गारंटी को तीन माह की गारंटी के तौर पर दर्ज कर करोड़ों रुपये का धान मिलिंग के लिये देने का मामला साबित कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में धान की बर्बादी के साथ ही चावल घोटालों की पटकथा पहले से ही तैयार कर ली गई है। धान खरीदी के लिए पैसे से लेकर बारदाना, तिरपाल और मजदूरी तक का सारा व्यय केंद्र सरकार वहन करती है और यहां…

Read More