छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत व समर्पित रहे दाऊ आनंद कुमार जी को भाजपा की विनम्र श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत व समर्पित रहे दाऊ आनंद कुमार अग्रवाल के देहावसान पर प्रदेश भाजपा-परिवार की ओर से अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री साय ने स्व. दाऊ आनंद कुमार के पुत्र जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तथा शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दाऊजी का निधन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के संघर्ष-पुरुष और प्रणेता के रूप में वे हमेशा याद रखे जाएंगे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन, धन और सृजन छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना और निर्माण के लिए समर्पित किया। समस्त भाजपाजनों ने स्व. दाऊ की स्मृति में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

Related posts