कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि धरमलाल कौशिक अधर्म की राजनीति कर रहे हैं उनका बयान इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि कौशिक जी रमन राज की दास्तान याद करें। झीरम घाटी के षड्यंत्र को याद करें। यह दुर्भाग्य जनक है कि अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने वाले, 15 साल तक छत्तीसगढ़ को पुरखौती समझ कर रेत, खेत, खलिहान, खदान खा जाने वाले, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता…

Read More

राहुल गांधी सत्य के साथ खड़े हैं और डॉक्टर रमन सिंह झूठ के साथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह धर्म संसद में किसके बुलावे में गए थे?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है पहले खुद ही डॉक्टर रमन सिंह तय कर ले कि वह गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं कि गोडसेवादी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी गांधीवादी हैं सत्य के साथ खड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा…

Read More

पहले भूपेश बघेल ही समझ लें कि राहुल क्या हैं, फिर हिन्दू और हिन्दुत्व पर व्याख्यान दें – डॉ. रमन

कोट के ऊपर जनेऊ पहनने से कोई हिन्दू नहीं हो जाता, भगवान राम को गाली देने वालों पर कब होगी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले भूपेश बघेल ही यह समझ लें कि उनके नेता राहुल गांधी आखिर क्या हैं, उसके बाद वे हिन्दू और हिंदुत्व पर व्याख्यान दें। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल का अपना कोई मत, विचार, दर्शन नहीं…

Read More

भूपेश हैं तो भरोसा है कि कैदी पुलिस मिलकर ढाबे में चियर्स करते रहेंगे- भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राजधानी रायपुर के करीबी कस्बे खरोरा के निकट एक ढाबे में कैदी और उसके परिजनों के साथ सात पुलिस वालों द्वारा शराब पीने, खाना खाने और फिर बिल पटाने के लिए कैदी से दुर्व्यवहार करने के मामले का हवाला देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल हैं तो भरोसा है कि छत्तीसगढ़ में कैदी, बंदी और पुलिस सरेआम साथ साथ शराब पीते रहेंगे। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं कि पुलिस और बंदियों कैदियों की यह भाईबंदी छत्तीसगढ़…

Read More

भूपेश बघेल की गांधीगिरी की पोल खोल रहा है उनका दुर्ग – भाजपा

अपना घर सम्हल नहीं रहा, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने चले हैं, पूरे राज्य में अपराधों की बाढ़, फिर भी ओढ़ रहे हैं शेर की खाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग में बढ़े अपराध का हवाला देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि दुर्ग जिला भूपेश बघेल की गांधीगिरी की पोल खोल रहा है।मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही अपराधों की बाढ़ आ गई है। जिले में पिछले साल के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपैक्स बैंक के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर अपैक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक श्री रामपुकार सिंह, प्रबंध संचालक श्री के.एन. पांडेय, उप महाप्रबंधक श्री भूपेश चन्द्रवंशी, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी एवँ लेखाधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव भी उपस्थित थे ।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर चित्र कांत साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी ।  श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने…

Read More

कोविड-19 तथा ओमिक्रान वैरिएंट के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी, कोविड अनुरूप व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन के निर्देश, राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित, प्रकरण के सक्रिय रहने तक क्षेत्र होगा कन्टेनमेंट जोन

धनात्मक प्रकरणों को 14 दिवस के लिए होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 तथा ओमिक्रान वैरिएंट के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम के संबंध में  दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कोविड अनुरूप व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसमें मॉस्क तथा सेनेटाइजर के उपयोग सहित सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए जोर दिया गया है। इसी तरह कोविड-19 के प्रकरणों के अनिवार्य रूप से जांच तथा सक्रिय प्रकरणों के क्षेत्र में…

Read More

धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों में अब एक तिहाई क्षमता तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 एवं नये वरियंट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण के लिए धार्मिक, खेलकूद, सामाजिक तथा अन्य समस्त प्रकार के आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थलों पर अब केवल एक तिहाई क्षमता तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति दी गई है। इसके तहत अब नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर भी केवल एक तिहाई क्षमता तक ही व्यक्ति भाग ले सकेंगे। इसके पहले कार्यक्रम स्थलों पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की…

Read More

मुख्य सचिव श्री जैन ने राज्य में कोविड संक्रमण और तीसरी लहर से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध के दिए निर्देश, मास्क-सेनेटाइजर के उपयोग सहित सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का कड़ाई से हो पालन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकरणों की रोकथाम और ओमीक्रॉन वायरस के कारण आने वाली तीसरी लहर की भयावहता से निपटने के लिए आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर और समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से ही युद्ध स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी जाए। साथ ही…

Read More