मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप एक दिसम्बर से होगी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, किसान स्वयं के बारदाने में पहले दिन से ही बेच सकेंगे धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए बिजली, पानी व बैठक व्यवस्था करने के भी हुए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर तक विशेष अभियान
मनरेगा आयुक्त ने अद्यतन और सत्यापन के बाद 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने के दिए निर्देश, सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर 2021 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए हर पांच वर्ष में जॉब कार्डों की वैधता की जांच कर अद्यतन एवं सत्यापन किया जाता है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने…
Read Moreमहाराजा अग्रसेन पुरस्कार से सम्मानित सुश्री केएम नायडू का जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में राज्य अलंकरण पुरस्कारों के तहत महाराजा अग्रसेन पुरस्कार से सम्मानित सुश्री केएम नायडू का आज बस्तर जिला प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने सुश्री नायडू को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सुश्री नायडू को सामाजिक समरसता के लिए राज्य सरकार द्वारा सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित अंकरण समारोह में महाराजा अग्रसेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर…
Read Moreविधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी गई महिला अधिकारों की जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा महिलाओं के अधिकार एवं महिलाओं से संबंधित विधियों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर स्थित प्रेरणा हॉल में आज किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए अधिवक्ता सुश्री मीना देव एवं श्रीमती प्रीतम कौर मोटवानी को रिसोर्स पर्सन के रूप में तथा प्रतिभागियों के रूप में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, महिला सहायक लोक अभियोजन अधिकारी, महिला पुलिस अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्राचार्य, व्याख्याता, कर्मचारी, महिला पत्रकार, वार्ड पार्षद, बाल विकास…
Read Moreबीज निगम के पास रबी फसलों के 1,83,032 क्विंटल बीज उपलब्ध, सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र में 47302 क्विंटल बीज भण्डारित, किसानों ने किया 7369 क्विंटल बीज का उठाव
किसानों को रबी के लिए 35 हजार 29 मेट्रिक टन खाद का वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में रबी फसलों की बुआई का सिलसिला शुरू हो गया है। कृषि विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा रबी फसलों के बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में लगातार किया जा रहा है। अब तक सहकारी समितियों, कृषि विभाग, बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं निजी क्षेत्र में रबी की विभिन्न फसलों के 47 हजार 302 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। जिनका वितरण भी किसानों को किया जा रहा है। कृषकों द्वारा…
Read Moreरबी फसलों के बीज, उर्वरक और पौध संरक्षण औषधियों की जांच का अभियान शुरू, 19 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, किसानों को दिया गया 600 करोड़ का ऋण
खाद-बीज के अमानक नमूनों के लॉट के विक्रय पर प्रतिबंध: संस्थाओं को नोटिस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों में बनायें व्यवस्था : कलेक्टर
दीपावली पर्व में सभी अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश दीपावली के पहले सभी दैनिक वेतन भोगी, अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन का करें भुगतान सोमवार को होगा जनदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को राशि प्राप्त हुई है। उन्हें बैंको से राशि आहरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी बैंकों में सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को किसानों के राशि आहरण सुविधा बनाए रखने के निर्देश…
Read Moreहज 2022 के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ, प्रदेश में 38 ई-हज सुविधा केन्द्रों पर निःशुल्क आवेदन भरे जाने की सुविधा, अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव ने बताया कि केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2022 के लिए केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक नवम्बर 2021 से ऑनलाईन हज आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाईन हज आवेदन एवं सम्पूर्ण नियमावली व आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। विगत वर्ष की भांति ही संपूर्ण प्रक्रिया का डिजिटाईजेशन करने के फलस्वरूप इच्छुक आवेदकों द्वारा केन्द्रीय हज कमेटी भारत…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दीवाली के पहले मिलेगी हड़ताल अवधि की मानदेय राशि : आदेश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. महिला एवं बाल विकास मंत्री के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है।
Read Moreछत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना: 2373 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1.65 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर लागू की गई छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत शासकीय और अशासकीय शालाओं के 2373 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 65 लाख 95 हजार रूपए की राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा शाला शुल्क का भुगतान किया जाता है। इस योजना…
Read More