मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन डीएमएफ से प्राथमिक और माध्यमिक शाला के लिए 33.90 लाख रुपये स्वीकृत, वनांचल के बच्चों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरागी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे ₹25,000, इलाज भी ₹1.50 लाख तक कैशलेस! बलौदाबाजार में पुलिस-परिवहन विभाग की कार्यशाला में छात्रों को मिली अहम जानकारी
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त पहल: दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय में मानक हेलमेट की पहचान एवं सुरक्षित उपयोग पर तकनीकी कार्यशाला आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), रायपुर के विशेषज्ञ द्वारा BIS Care App एवं CML नंबर के ज़रिए असली (ISI Mark) हेलमेट पहचानने की दी गई विस्तृत जानकारी यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक ‘राहवीर योजना’ (₹25,000 प्रोत्साहन राशि) एवं ‘पीएम राहत योजना’ (₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज) की दी गई विस्तृत जानकारी, दुर्घटना में घायलों…
Read Moreभगवान जगन्नाथ के दर्शन का सपना होगा साकार! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 277 श्रद्धालु पुरी रवाना, निःशुल्क यात्रा से खिले चेहरे
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 277 तीर्थयात्री पुरी रवाना तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले के 277 तीर्थयात्रियों को चांपा रेलवे स्टेशन से पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी,…
Read Moreत्योहार की खरीदारी के बीच ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं! दुर्ग-भिलाई के प्रमुख बाजारों में पुलिस का नो-पार्किंग अभियान, क्रेन से उठाए जा रहे वाहन
त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस की सख्ती, प्रमुख बाजारों में नो-पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान त्योहारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने यातायात पुलिस दुर्ग मुस्तैद, प्रमुख बाजारों में लगातार कार्रवाई। इन्द्रिरा मार्केट, स्टेशन रोड, ग्रीन चौक, पावर हाउस एवं जवाहर मार्केट सुपेला में नो-पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान। सड़क पर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात कार्यालय लाया जा रहा है। PA सिस्टम से दुकानदारों एवं वाहन चालकों को जागरूक कर निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील। सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों…
Read Moreपूरी ट्रेन रद्द नहीं, लेकिन सफर में बड़ा बदलाव! रेलवे ने बदला गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू का रूट, 26 नवंबर से यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी?
झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में एनआई कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु मेमू पैसेंजर ट्रेनों में आंशिक संशोधन बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है । झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर 2026 से 14 दिसंबर 2026 तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 दिसंबर 2026 को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तथा 16 दिसंबर से…
Read Moreअब जनरल कोच में भी गंदगी पर लगेगी लगाम? रेलवे का नया प्लान तैयार! टॉयलेट से लेकर कूड़ेदान तक AI से होगी निगरानी, छत्तीसगढ़ की 3 ट्रेनों से शुरुआत
यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऑन-बोर्ड सेवाओं का उन्नयन ‘बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज’ नीति के तहत सामान्य (अनारक्षित) कोचों में भी होगी नियमित साफ-सफाई बिलासपुर : रेल मंत्रालय के “52 सप्ताह में 52 सुधार” परिवर्तन एजेंडे के अनुरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उन्नत ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा (ओबीएचएस) नीति ‘बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज’ का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। इस पहल के तहत ट्रेनों में शुरू से अंत तक निरंतर साफ-सफाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फोटोग्राफिक निगरानी तथा सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के कोचों की स्वच्छता…
Read Moreदिसंबर में रेल सफर का प्लान है? कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई रद्द! झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव, कई के रूट भी बदले
दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियाँ रहेंगी प्रभावित बिलासपुर : अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | यह कार्य दिनांक 27 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित तिथियों में किया जाएगा | इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा | विवरण इस प्रकार है :- रद्द होने वाली गाडियां:-…
Read Moreजिस जमीन को होना था सरकारी, वह कैसे पहुंची निजी हाथों में? मैनपाट के केसरा में राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ा बड़ा मामला, आजाद इराकी समेत 5 पर FIR के निर्देश
शासकीय भूमि को राजस्व अभिलेखों में कूट रचना कर निजी व्यक्ति के नाम पर किए जाने के कारण आजाद इराकी सहित कुल 5 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु आदेश अम्बिकापुर : कलेक्टर सरगुजा ने तहसील मैनपाट के ग्राम केसरा में स्थित भूमि खसरा नम्बर 1378 रकबा 3.46 हे. से संबंधित मामले में तहसीलदार मैनपाट के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आजाद इराकी सहित कुल 5 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश तहसीलदार मैनपाट को दिए हैं। उपरोक्त भूमि के सम्बंध में यह शिकायत प्राप्त हुई…
Read Moreछत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक भिड़ंत, 4-3 की बढ़त के बाद भी नहीं बची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स! युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक ने पलटा मैच, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त, चक्रधर चैंपियंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का रोमांच जोर पकड़ रहा है।लीग के दूसरे दिन आज के दूसरे मैच में चक्रधर चैंपियंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से मात दी। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव भी इस मैच को देखने पहुंचे थे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। मैच की शुरुआत…
Read Moreवर्दी की चमक से लेकर फरियादियों को न्याय तक… सूरजपुर SP योगेश कुमार पटेल का पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश! बोले—हर शिकायत को गंभीरता से सुनें, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी, उत्कृष्ट वेशभूषा वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत। फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गंभीरता और तत्परता से सुनवाई करें अधिकारी। एसपी सूरजपुर योगेश कुमार पटेल। सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की वेशभूषा का जायजा लिया। इस दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। परेड के उपरांत पुलिस…
Read More