रायपुर 28 अक्टूबर 2024/ नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर होगा कोषालय और बैंकों में सार्वजनिक अवकाश
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 01 नवंबर को राज्यभर के कोषालय और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस आशय का आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।
Read Moreपटाखा दुकानों पर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम की संयुक्त टीम का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश !
फायर सेफ्टी के कर्मचरियों द्वारा फायर उपकरणों को सही तरीके से उपयोग करने का दिया गया डेमो. रायगढ़, 28 अक्टूबर / आज दोपहर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिनी स्टेडियम चक्रधरनगर में लगे पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों को दुकान में एबीसी टाइप फायर उपकरण, रेत, और पानी का पर्याप्त प्रबंध रखने के निर्देश दिए तथा फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान फायर सेफ्टी के कर्मचरियों द्वारा…
Read Moreभारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी, 6 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
29 अक्टूबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, 28 नवम्बर तक दे सकते हैं दावा-आपत्ति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील आगामी 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कर सकते हैं आवेदन voters.eci.gov.in एवं वोटर्स हेल्प लाइन एप में ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा रायपुर,…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक : लिए गए कई अहम निर्णय ; किसानों, युवाओं और आम जनता के लिए बड़ी राहत, धान खरीदी, OBC आरक्षण सहित कई मुद्दों पर फैसले
रायपुर, 28 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु स्वीकृत शासकीय प्रत्याभूति राशि (14 हजार 700 करोड़ रूपए) की वैधता अवधि को एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक पुनवैधिकरण करने का निर्णय लिया है। त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रथम प्रतिवेदन एवं अनुशंसा अनुसार…
Read Moreमारपीट कर घोर अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किया निलंबित.
निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान आरक्षक का मुख्यालय रहेगा रक्षित केन्द्र–अंबिकापुर. अंबिकापुर, 28 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना मणीपुर, दर्रीपारा निवासी लालमन कुशवाहा ने आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर आवेदन दिया था कि घटना दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को बस स्टैंड चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम द्वारा प्रार्थी को मारपीट किया गया हैं। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से) द्वारा प्रथम दृष्टिया उपरोक्त प्रधान आरक्षक द्वारा आवेदक के साथ मारपीट कर…
Read Moreछत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत निलंबित
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Read Moreसरगुजा पुलिस की कार्यवाही : लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जा कर महिला से लूट…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…लूट का माल किया गया बरामद.
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के विरुद्ध की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही. थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 621/24 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लूटा हुआ 5000/- रुपये नगद एवं 01 नग मोबाइल फ़ोन किया गया बरामद. पुलिस टीम द्वारा मामले में जेवर खरीददार आरोपी के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही. अंबिकापुर, 28 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया सविता…
Read Moreखरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्यवाही जारी : ठाकुरदिया जुआ रेड में छः लोगों को पकड़ा…जुआरियों से ₹ 9340 जप्त.
आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़, 28 अक्टूबर / खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छः लोगों को गिरफ्तार किया है। कल रात, 27-28 अक्टूबर 2024 को खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार नाग और उनकी टीम ने रात गश्त के दौरान एफसीआई मोहल्ला ठाकुरदिया के जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए ताश पत्तों से जुआ खेल रहे लोगों को मौके पर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं –…
Read Moreजशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जशपुर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी रोलर चोरी के मुख्य आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
पुराने चोरी के फरार आरोपी के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, प्रकरण के अन्य चार आरोपी फरार हैं, पतासाजी जारी. आरोपी अपने सहयोगी की सहायता से क्रेन एवं ट्रक के माध्यम से रोलर को उठाकर आरा, सकरडेगा रोड होते हुये झारखंड ले गया था, आरोपी मो. तनवीर अंसारी को झारखंड पुलिस भी तलाश कर रही थी, गिरफ्तारी की सूचना दी गई है. आरोपी मो. तनवीर अंसारी उम्र 30 साल निवासी काल्हेपाठ लोहरदगा (झारखंड).के विरूद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. जशपुर/कुनकुरी, 28 अक्टूबर…
Read More