साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं : सरसेनी के ग्रामीणों ने धान खरीदी केन्द्र के लिए लगाई गुहार

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 07 अक्टूबर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरसेनी की सरपंच श्रीमती गंगोत्री एवं ग्रामीणों ने सरसेनी में नये धान खरीदी केन्द्र की मांग की। उन्होंने बताया कि यहां के किसान धान बेचने के लिए जैतपुर सोसायटी…

Read More

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की : कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जायेगा

नक्सलवाद आदिवासी क्षेत्रों के विकास में सबसे बड़ी बाधा और संपूर्ण मानवता का दुश्मन नक्सलवाद के कारण 8 करोड़ से अधिक लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हुए, यह मानवाधिकार का सबसे बड़ा हनन है छत्तीसगढ़ में इस साल जनवरी से अब तक कुल 237 नक्सली मारे गए, 812  गिरफ्तार हुए और 723 ने आत्मसमर्पण किया वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस और सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन से LWE-प्रभावित क्षेत्रों को पूर्ण विकसित बनाना है मोदी सरकार 3-C यानि Connectivity रोड कनेक्टिविटी, मोबाइल कनेक्टिविटी और फाइनेंशियल कनेक्टिविटी को मजबूत कर…

Read More

हमारा प्रयास नक्सली गोली की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में जुड़ें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरा करने पर दी बधाई समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्होंने मुलाकात के अवसर पर प्रधानमंत्री को जनसेवा के शानदार 23 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।…

Read More

त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अलर्ट : जिले में बदमाशों का सघन जांच अभियान प्रारंभ, बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, त्यौहार के समय शिकायत आने पर होगी कड़ी कार्यवाही.

अभियान में जांच के दौरान कल की गई थी 42 गुण्डा, 47 निगरानी तथा 11 माफी बदमाशों की जांच. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 07 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में त्यौहारों के पहले बदमाशों की सघन जांच का वृहद अभियान जिले भर में प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत कल सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने निगरानी, गुंडा और माफिया बदमाशों को तलब किया। थाना प्रभारियों ने उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की और उन्हें आगामी त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की…

Read More

वायुसेना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर योद्धाओं को किया नमन, देश की सेवा के लिए जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 08 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर देश के साहसी वायु सैनिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर वायु सैनिकों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वायु सेना के वीर योद्धाओं ने मातृभूमि की रक्षा के साथ विषम परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने और देश में शांति-सौहार्द स्थापित करने में अपना  उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारतीय वायु सेना ने कई अवसरों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात : राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा, आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली/रायपुर, 7 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, कहा- योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं, अधिकारियों को फील्ड पर जाकर कार्यों के बारीकी से निरीक्षण के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तथा विधायक श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू भी…

Read More

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए पत्र के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला बोला, कहा – जाति और धर्म के नाम पर समाज को बाँटने के टूलकिट एजेंडे पर कांग्रेस वातावरण को विषाक्त कर रही

दीपक बैज समाज को बांटने का कांग्रेसिया टूलकिट चलाना बंद करें – अनुराग अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र के परिप्रेक्ष्य में तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस के कुशासन में अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख देते तो यह दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वास्तव में जाति और धर्म के नाम पर समाज को बाँटने के टूलकिट एजेंडे…

Read More

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम तरेगांव जंगल में निःशुल्क सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 88 गर्भवती महिलाओं का शिविर स्थल पर किया गया सोनोग्राफी

सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य शिविर में 216 नागरिकों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाईयां का किया गया वितरण मेगा हेल्थ शिविर में जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 अक्टूबर / उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर आज कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम तरेगांव जंगल में निःशुल्क सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 88 गर्भवती महिलाओ का शिविर स्थल पर ही…

Read More

थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही : लोन के किश्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले फरार आरोपी को जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी अनिल कुमार नागेश उर्फ अनिल नागेसिया पिता आल्हा राम नागेसिया उम्र 26 वर्ष निवासी झगराखाड़ थाना गौरेला के विरूद्ध अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही. प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर. समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 7 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नीरूपति बंजारा मैनेजर स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि स्फूर्ति फाइनेंस बैंक में…

Read More