मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ किया संवाद समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर प्रवास के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया। ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुदांक प्रकरणों में प्रथम अपीलीय अधिकारी अब महानिरीक्षक पंजीयन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर/ पंजीयन विभाग के मुद्रांक प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रथम अपीलय अधिकारी संभागायुक्त के स्थान पर महानिरीक्षक पंजीयन को बनाया गया है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में 27 अगस्त अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। महानिरीक्षक पंजीयन को अपील का प्रावधान होने से पक्षकारों को सहूलियत होने के साथ ही मुद्रांक प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण होने के साथ-साथ अवरूद्ध राजस्व की वसूली समय पर हो सकेगी तथा शासन के राजस्व में वृद्धि होगी। पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन के लिए प्रस्तुत होने वाले…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की, जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के दिए निर्देश
गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, निविदा निरस्त कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने कहा भू-जल स्त्रोतों की रिचार्जिंग के लिए भू-जल संवर्धन के कार्य को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नीर भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों…
Read Moreआकांक्षी जिला दंतेवाड़ा जैविक कृषि जिला बनने की ओर अग्रसर : जिले के 110 गांव के 10264 किसानों की 65279 हेक्टेयर भूमि का किया गया जैविक प्रमाणीकरण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के द्वारा आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा को जैविक जिला बनाने की ओर वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में प्रमुख रूप से जिले के किसानों को जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। किसानों को रासायनिक खेती को छोड़ कर जैविक खेती की ओर अग्रसर करना एवं किसानों का जैविक प्रमाणीकरण इत्यादि गतिविधियां शामिल है। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का प्रचार-प्रसार और विक्रय प्रतिबंधित किया गया…
Read Moreयुवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : कहा – प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा
शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही है। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं…
Read Moreपुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक : अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर दिया जोर, रायगढ़ पुलिस ने गंभीर अपराधों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश.
ऑपरेशन मुस्कान की सफलता पर चर्चा, अभियान में 226 गुमशुदा लोगों को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता. केन्द्रीय गृहमंत्री से पुरस्कृत निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को पुलिस अधीक्षक ने प्रदाय किया मेडल और सर्टिफिकेट. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 04 अक्टूबर / आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने डिजिटल रिकॉर्ड संधारण और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के रिकॉर्ड को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर दी नवरात्र पर्व की बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर उन्हें नवरात्र पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन का आज सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। आज माता की कृपा से जिले को 166…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम मसेनार एवं पाहुरनार को प्रदान किया संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र
ग्राम पंचायत गोंगपाल एवं चेरपाल की महिला समूह करेंगी बस का संचालन, मुख्यमंत्री ने सौंपी वाहनों की चाबियाँ समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकासखण्ड दंतेवाड़ा के ग्राम मसेनार एवं विकासखण्ड गीदम के ग्राम पाहुरनार को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां देश के सबसे अधिक रकबे 65 हजार 279 हेक्टेयर एवं 110 ग्रामों में 10 हजार 264 किसानों के द्वारा जैविक खेती की जा रही है, जिन्हें वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण के अन्तर्गत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू.,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाया केसर आम का पौधा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया गया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत…
Read More