समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आयोडीन मानव शरीर के संतुलित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है। पर्याप्त मात्रा में शरीर में आयोडीन न मिलने पर कई तरह के रोग होने की संभावना बनी रहती है । विशेषकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं में आयोडीन की कमी घातक होती है। समाज में सही जानकारी के अभाव के कारण आयोडीन अल्पता विकार एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन जाता है। वर्ष 2020-21 में हुए एनएचएफएस एंड 5 के सर्वे अनुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 99 प्रतिशत एवं शहरी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कोविड मृत्यु के प्रकरणों पर अब तक 96 करोड़ 48 लाख रूपए का भुगतान, कोविड मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण पर शासन की ओर से दी जा रही है 50-50 हजार रूपए की राशि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से हुए मृत व्यक्तियों के परिजनों के 19 हजार 296 प्रकरणों पर 96 करोड़ 48 लाख रूपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। कोविड से हुई मृत्यु के लिए रायपुर जिले में सर्वाधिक 14 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि भुगतान की गई है। इसी प्रकार दुर्ग जिले में 14 करोड़ 67 लाख रूपए, बिलासपुर जिले में 7 करोड़ 81 लाख रूपए, रायगढ़ जिले में 6 करोड़ 59 लाख रूपए, राजनांदगांव जिले में 6 करोड़ 64 लाख रूपए की राशि परिजनों को…
Read Moreपंखाजूर कार्यपालन अभियंता को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड ने पंखाजूर के 62 गांवों में विद्युत सप्लाई बंद करने की घटना को गंभीरता से लिया है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम ने पखांजूर के कार्यपालन यंत्री श्री आरके चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि विगत दिनों कार्यपालन अभियंता के निर्देश पर पंखाजूर संभाग के 62 गांवों के विद्युत लाईन को बाधित किया गया था। गांव में 50 प्रतिशत से कम राजस्व वसूली के आधार पर पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य शासन को भेजा प्रतिवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं पायी गयी है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। शिकायत की गयी थी कि इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा डोनेशन लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच एक संयुक्त दल द्वारा की…
Read Moreगृहमंत्री की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन, 46 में से 32 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल उपस्थित थे। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए…
Read Moreनहर में बालक के डूबने का मामला : कलेक्टर श्रीमती साहू ने बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने नहर में बालक के डूबने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। बाल गृह संचालन में लापरवाही के कारण बालक के बाल गृह से निकलकर नहर में डूबने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि दर्री स्थित बाल गृह के रहवासी बालक के नहर में डूबने के मामले पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच…
Read Moreदर्री स्थित बालगृह में रहवासी बालक का नहर में डूबने का मामला : कलेक्टर श्रीमती साहू ने गठित की जांच दल, 2 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेगी समिति
संबंधित एनजीओ के जिम्मेदारों पर भी करवाई के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दर्री स्थित बाल गृह में रहवासी बालक के नहर में डूबने के संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जांच दल गठित कर दी है। साथ ही बाल गृह संचालित करने वाले एनजीओ के जिम्मेदारों पर भी कारवाई करने के निर्देश दिए है। जांच दल 2 दिन में संपूर्ण घटना की जांच कर प्रतिवेदन सौंपेगी। जांच दल में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एमडी नायक एवं नगर…
Read Moreनवा रायपुर के तीन गांवो में एनआरडीए और राजस्व विभाग के तोडू दस्ते की कार्रवाई, नौ अवैध निर्माणों को तोड़ा, दूसरे अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज रविवार को भी एनआरडीए और राजस्व विभाग के तोडू दस्ते ने नवा रायपुर के लेयर दो के तीन गॉवों में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। एनआरडीए और राजस्व विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों की टीम ने यहाँ व्ही आई पी रोड से लगे गांव नकटी, बनारसी,और टेमरी में अवैध प्लाटिंग, बिना अनुज्ञा भवन निर्माण और सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नौ अवैध निर्माणों को तोड़ा। टीम ने अवैध रूप से निर्मित तीन भवन, एक अवैध प्लाटिंग और अवैध रूप…
Read Moreविश्व सामाजिक न्याय दिवस : सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का विकास तथा विकास के संसाधन उपलब्ध कराना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग राजेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर व्यवहार न्यायाधीश प्रशांत देवांगन, कुमारी रुचि मिश्रा, कुमारी आकांक्षा सक्सेना, रजत निराला एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बताया गया कि दुनिया में लोगों के बीच कई तरह के भेदभाव पैदा हो रहे हैं, जो कि लोगों के बीच एक दूरी का कारण बन गया हैं । इन भेदभाव के कारण कई लोगों…
Read Moreखाद की कालाबाजारी रोकने उर्वरक दुकानों की हो रही जांच, कलेक्टर भीम सिंह ने कृषि अधिकारियों को दिए हैं निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में सहकारी संस्था में यूरिया खाद की कमी के कारण खाद की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य बेचने की शिकायत मिलने पर कालाबाजारी एवं अधिक मूूल्य पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर भीम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश दिए है। जिसके तहत विभिन्न विकासखंडों में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के अंतर्गत उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र धारकों द्वारा उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान में सहकारी संस्था में…
Read More