भारतीय जनता पार्टी का धरना आंदोलन राज्यपाल से मुलाकात चोरी ऊपर से सीना जोरी-कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस ने भाजपा द्वारा थाना घेराव राज्यपाल से मुलाकात को कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की चोरी ऊपर से सीना जोरी बताया है।सारे प्रदेश ने घटना क्रम के वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा है पूर्व  मंत्री राजेश मूणत ने सार्वजनिक रूप से पुलिस विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्द गन्दी गन्दी गालियों का प्रयोग किया है ।  थाने में भी मूणत ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच किया मारपीट कराने का भी वीडियो वायरल है ।उसके बाद भाजपाई किस बात…

Read More

नरवा विकास से कुंओं और हैण्ड पम्प का सुधरता जल स्तर, सिंचाई की सुविधा मिलने से किसान लेने लगे दोहरी फसल

कुंओं के जल स्तर में 0.20 मीटर से लेकर 1.60 मीटर की वृद्धि, उपचारित नालों में अब कमोबेश पूरे साल रहता है पानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी यानी सुराजी गांव योजना का असर अब दिखाई देने लगा है। सुराजी गांव योजना के चार महत्वपूर्ण घटकों में से एक नरवा विकास से ग्रामीण अंचल में भू-जल स्तर की स्थिति सुधर रही है। मृतप्रायः नरवा (नाले) अब…

Read More

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा में 770 अभ्यर्थी हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 6  फरवरी को आयोजित डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 व आंतरिक अंकेक्षक भर्ती परीक्षा में 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रवीण भगत ने बताया कि  डाटा एंट्री  ऑपरेटर व सहायक ग्रेड 3 की भर्ती परीक्षा  प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 तक तथा आंतरिक अंकेक्षक भर्ती परीक्षा अपरन्ह 2 बजे से 5ः 15 बजे तक आयोजित की गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर व सहायक ग्रेड 3 परीक्षा के लिए तीन केंद्र तथा आंतरिक अंकेक्षक के लिए एक केंद्र बनाए…

Read More

दूरस्थ ग्राम चन्देश्वरपुर में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेष पिछड़ी जनजाति के 186 लोगों का किया गया निःशुल्क उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में शनिवार को लुण्ड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम चन्देश्वरपुर में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गाँव मे शिविर लगाकर 186 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह उपचार किया। शिविर में आए लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लुण्ड्रा के बीएमओ डॉ मो. इरफ़ान ने बताया कि चन्देश्वरपुर गाँव में शनिवार को…

Read More

राजनांदगांव जिले में अब तक 23 लाख 15 हजार व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी, जिले में द्वितीय डोज के भी 10 लाख टीके लगे

15 से 17 वर्ष के बीच आयु के 86 हजार से ज्यादा टीके लगाये गए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में अब तक 23 लाख 15 हजार 375 व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। द्वितीय डोज 10 लाख 3 हजार 384 व्यक्तियों को दी गयी है l  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र हितग्राहियों को दिये गये लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत लोगों को प्रथम…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस परिवार की समाजसेवी संस्था श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी को स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की 10 लाख रुपए की सहायता, मुख्यमंत्री की ओर से संस्था के शिक्षकों और बच्चों को सौंपा गया चेक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परिवार द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी को स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख रुपए की अनुदान राशि दी है। यह संस्था गरीब, मजदूर परिवार के बच्चों को कक्षा चौंथी से कॉलेज तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। संस्था द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग भी दी जाती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की ओर से 10 लाख रुपए की स्वेच्छानुदान राशि का चेक जनप्रतिनिधि श्री सुशील ओझा ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के शिक्षकों और बच्चों को…

Read More

लता दीदी का निधन देश की अपूरणीय क्षति- भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि हम सबके हृदय में निवास करने वाली लता दीदी के निधन का समाचार सुनकर द्रवित हूं। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में जो रिक्तता आई है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। लता दीदी का निधन देश के साथ ही सम्पूर्ण विश्व के स्वर साधना क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें विनम्र नमन…

Read More

भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित, साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा  दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है । राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर  राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। राजकीय शोक के कारण  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के…

Read More

राज्यपाल व मुख्यमंत्री नें सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री  ने  स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक कहा भारत ने आज एक रत्न खोया राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने  स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया           समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,                                     रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बघेल ने कहा है- स्वर  कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा…

Read More

बड़ी खबर : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रही, देश-दुनिया में शोक की लहर

समदर्शी न्यूज़ डेस्क, 92 साल की लता मंगेशकर कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती की गई थी लेकिन लगातार उनकी सेहत में उतार चढ़ाव जारी रहा था। लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण के चलते 8 जनवरी को किया गया था अस्पताल में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। 92 साल की लता मंगेशकर कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती की गई थी लेकिन लगातार उनकी सेहत में उतार चढ़ाव जारी…

Read More