रायगढ़ में निकला साइबर जागरूकता रथ : पढ़े-लिखे भी हो रहे शिकार, पुलिस और SBI ने निकाला साइबर जागरूकता रथ, बताए जाएंगे डिजिटल सुरक्षा के मंत्र, नुक्कड़ नाटक और वीडियो से सीखें ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय.

 “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा साइबर अपराधों से सतर्क. रायगढ़. 03 सितंबर 2025 : रायगढ़ में पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संयुक्त रूप से साइबर जागरूकता रथ की शुरुआत की है। नुक्कड़ नाटक और एलईडी स्क्रीन के जरिए आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। अधिकारियों ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न…

Read More

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: अमित शाह ने वीर जवानों को किया सम्मानित, बोले– 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप…

Read More

Breaking जशपुर बगीचा हादसा: गणेश विसर्जन में तीन की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक और घोषित की आर्थिक सहायता

मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान, घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़…

Read More

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और बस्तर राहत कार्यों पर दी जानकारी

रायपुर 2 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी…

Read More

रायगढ़ : जिला पुलिस के दो जांबाज़ पुलिसकर्मी इग्नासियुस मिंज और मोहर साय भगत 35 साल की सेवा के बाद हुए  सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने किया शाल-श्रीफल से सम्मानित.

जिला पुलिस के दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्तों को किया सम्मानित. रायगढ़. 02 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिला पुलिस में लंबे समय से सेवा दे रहे प्रधान आरक्षक इग्नासियुस मिंज और आरक्षक मोहर साय भगत 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सेवा सम्मान समारोह में दोनों पुलिसकर्मियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों और अधिकारियों ने भावुक माहौल में विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला पुलिस में लंबे…

Read More

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय…

Read More

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धाम रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल…

Read More

“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी को मिला सरकार से जीवनदान, रायपुर में होगा इलाज

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर, 02 सितंबर 2025/ बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल…

Read More

7 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दुर्घटनावश मृत्यु पर 1 करोड़, हवाई दुर्घटना पर 1.6 करोड़ और विकलांगता पर करोड़ों का बीमा कवर

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक ने अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में रेलवे कर्मचारियों को उन्नत बीमा लाभ प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए एसबीआई में वेतन खाते रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को दुर्घटनावश मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए का उन्नत बीमा कवरेज मिलेगा रेलवे कर्मचारियों को 1.6 करोड़ रुपए का हवाई दुर्घटना (मृत्यु) कवर और रुपे डेबिट कार्ड पर 1 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त कवर मिलेगा 1.00 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी पूर्ण विकलांगता) कवर और 80 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना…

Read More

प्लास्टिक मुक्त स्टेशन और स्वच्छ ट्रेन यात्रा का लक्ष्य: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का विशेष स्वच्छता अभियान तेज रफ्तार से जारी

बिलासपुर, 02 सितम्बर 2025 : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज 01 सितम्बर 2025 को बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नामित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों में अपशिष्ट कचरे के उचित निपटान हेतु पर्याप्त डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। साथ ही, सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण…

Read More