रायपुर, 11 जून 2025/ गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में अब शिक्षा की नई रोशनी फैल रही है। वर्षों से जिन गांवों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब शिक्षक पदस्थ हो गए हैं। यह जिले के मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉकों के मौहानाला, भीमाटीकरा, धुमरापदर, भरूवामुड़ा जैसे दूरस्थ गांवों के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
अमृत भारत स्टेशन योजना : बिलासपुर स्टेशन में होगी क्रांति, अब सफर होगा विदेशी एहसास जैसा, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट-एस्केलेटर, ट्रेन लेट होने की झंझट खत्म, बिलासपुर स्टेशन पर बन रही हाईटेक यार्ड व्यवस्था से यात्रियों को मिलेगी राहत.
बिलासपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना में हो रहे स्टेशन पूनर्विकास कार्य से यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं. बिलासपुर. 12 जून 2025 : बिलासपुर रेलवे स्टेशन, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का हृदयस्थल माना जाता है, अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक वैश्विक स्तर का परिवहन केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ₹392 करोड़ की लागत से किए जा रहे इस पुनर्विकास कार्य से यात्रियों को न केवल बेहतर सुविधा, सुरक्षा और समयपालन का लाभ मिलेगा, बल्कि यह स्टेशन आने वाले वर्षों की…
Read Moreविश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आरोग्य मेलों में लोगों ने ली रक्तदान की शपथ
आरोग्य मेलों के माध्यम से 10 हज़ार से अधिक लोगों ने लिया रक्तदान का संकल्प गाँव-गाँव पहुँचा रक्तदान का संदेश: आयुष्मान आरोग्य मेलों में दिखा जनसहभागिता का अनूठा उत्सव रायपुर, 12 जून 2025/ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित साप्ताहिक आरोग्य मेलों के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेशभर के 3807 आरोग्य मेलों में 46 हज़ार से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करायी जिसमे करीब 10 हजार से अधिक नागरिकों ने रक्तदान की…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों का विशेष आवासीय प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में कार्यक्रम चिकित्सकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा, 3 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण सह कार्यशाला रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित छत्तीसगढ़ की नीति को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज चिकित्सकों के दूसरे बैच…
Read Moreबीरगांव में प्रसूता की मौत का मामला, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जांच दल गठित
आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने 3 दिन के भीतर सीएमएचओ से मांगा जांच रिपोर्ट रायपुर, 11 जून 2025/ शहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरगांव में श्रीमती साक्षी निषाद का मंगलवार को प्रसव पश्चात मृत्यु होने पर परिजनों द्वारा लापरवाही की गई शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल ही आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला से बात की और जांच करने की बात कही। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जाँच कमेटी गठित की…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास : डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार – मुख्यमंत्री
11 वर्षाें के ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को समृद्धि और खुशहाली की ओर किया अग्रसर रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। मोदी जी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का किया विमोचन
रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अधिवक्ता विवेक सारस्वत की यह पुस्तक जीएसटी कानून की अद्यतन जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है और यह मैनुअल कर पेशेवरों और व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर अधिवक्ता बीना सिंह गौतम, अभय तिवारी, प्रिंसी धावना, वंदना सारस्वत और प्रियांश वर्मा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह मैनुअल भारत के वस्तु एवं सेवा…
Read Moreडौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई
रायपुर, 11 जून 2025/ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा कई शिक्षकों को गलत तरीके से…
Read Moreराज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना, अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी,…
Read Moreसुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज – मुख्यमंत्री ने दी जवानों को बधाई
रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई…
Read More