रायपुर, 08 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सुशासन त्यौहार-2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में सुशासन तिहार के अवसर पर आकस्मिक दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जब अचानक गांव के प्राथमिक शाला परिसर में उतरा तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्थानीय फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिसर में स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई,…
Read Moreबैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात, अच्छे अंक लाने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर 8 मई 2025/ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे एक गांव में संचालित स्कूल से सामने आई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गांव कुवांरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बैगा समुदाय की छात्रा कंगना बैगा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं)…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध : बागबाहरा में 2.5 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय रायपुर 07 मई 2025/ राज्य सरकार द्वारा द्वितीयक स्वास्थ्य संस्थाओं के सतत् उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निवास स्थान के निकट उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर ही एक सक्षम स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं हेतु दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी क्रम में, महासमुंद जिले…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद नवीन जिंदल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर,7 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कुरुक्षेत्र हरियाणा से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.22 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायपुर. 7 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के राम्हेपुर (एन) में आयोजित समाधान शिविर में 20 करोड़ 22 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नौ करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और दस करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 164.37 लाख रुपए की लागत से राम्हेपुर (एन.), तेलीखम्ही, मनोहरपुर, चेचानडीह और खैरवारखुर्द…
Read Moreबस्तर अंचल के होनहारों ने चुनौतियों को पीछे छोड़ रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर 7 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उन होनहार विद्यार्थियों को, जिन्होंने आज जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है, को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता और का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की प्रतिभावान बिटिया ईशिका बाला ने प्रदेश…
Read Moreसमाधान शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव : कहा – जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य
रायपुर. 7 मई 2025 / उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के राम्हेपुर (एन) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण टोकरी वितरित किया। उन्होंने 21 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना का बॉन्ड पेपर भी प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जनता…
Read Moreवाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हेतु वर्चुअल समीक्षा बैठक : परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कंपनियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश
परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए किया जा सकता है आवेदन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर अनुबंधित कम्पनी के कंट्रोल रूम के नम्बरों से करें समाधान रायपुर 07/04/2025/ आज सचिव परिवहन सह परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर द्वारा राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने हेतु समस्त क्षेत्रीय / जिला परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कम्पनियों मेसर्स रोजमार्टा…
Read Moreपंडित आर.डी. तिवारी स्कूल में विभिन्न कार्यों के लिए 1.60 करोड़ स्वीकृत
रायपुर. 7 मई 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर के पंडित आर.डी. तिवारी उच्चतर माध्यमिक शाला में विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मंजूर की गई इस राशि से पंडित आर.डी. तिवारी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, रंगाई, पोताई, वाशरूमों की मरम्मत, सेप्टिक टैंक निर्माण, पाइपलाइन की मरम्मत, खेल मैदान का विकास,…
Read More