रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी राज्य की विकास यात्रा, सुशासन के नवाचारों और न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में हुए ऐतिहासिक प्रयासों का जीवंत प्रदर्शन है। यह प्रदर्शनी 1 से 5 नवम्बर 2025 तक आम नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और जनप्रतिनिधियों के लिए खुली रहेगी, जिसमें शासन की योजनाओं, जनसेवाओं और नई कानूनी व्यवस्थाओं की जानकारी आम जनता तक रोचक तरीके…
Read MoreTag: #Chhattisgarh_Development
बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
153 हथियारों के साथ 210 नक्सलियों का आत्मसमर्पण बस्तर में रचा गया इतिहास, वंदे मातरम की गूंज से शांति, विकास और विश्वास के नये युग की शुरूआत पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ माओवादी नेता का आत्मसमर्पण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली प्रेस वार्ता : कहा- आज का दिन ऐतिहासिक 210 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल, यह सब छत्तीसगढ़ की बेहतर पुनर्वास नीति का सकारात्मक परिणाम
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए इस दिन को बस्तर समेत छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया । श्री साय ने कहा कि रास्ता भटककर समाज से अलग हो चुके लोग आज गांधी जी के अहिंसा के विचार और सरकार के पुनर्वास नीति पर विश्वास कर मुख्यधारा में लौटे हैं। अपने समाज में लौटे हैं। उन सभी को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री साय ने कहा कि बड़ा दुःख होता है कि नक्सलवाद के कारण मरने वाले…
Read Moreबस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का…
Read Moreनवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा नया कीर्तिमान : प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुँचा सक्ती जिला – 30 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन में एक नया इतिहास रच दिया है। नवगठित जिला होने के बावजूद, सक्ती ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2024-25 में 30 हजार 512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल संख्यात्मक सफलता का प्रतीक है, बल्कि उन हजारों परिवारों के जीवन में आई स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान की कहानी भी है, जिन्होंने वर्षों तक कच्चे और असुरक्षित मकानों में जीवन व्यतीत किया था। कच्चे से पक्के…
Read More‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में
रायपुर : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में…
Read Moreनिफ्टेम कुंडली की बड़ी पहल: डीएसटी प्रायोजित परियोजना से जशपुर के आदिवासी समुदायों को मिलेगा तकनीकी संवर्धन, महुआ-जीराफूल-जावाफूल से बनेगा सतत उद्यमिता और आजीविका का नया मॉडल
जशपुर, 09 सितम्बर 2025/ सतत विकास और जनजातीय सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम), कुंडली, सोनीपत, हरियाणा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक प्रतिष्ठित परियोजना प्रदान की गई है। सतत आजीविका और उद्यमिता विकास के लिए छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति समुदायों की स्वदेशी प्रथाओं का तकनीकी संवर्धनश नामक यह पहल जशपुर जिले में संचालित होगी। इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक प्रथाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण और संवर्धन करना है, जैसे जावाफूल और जीराफूल चावल…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा और स्वास्थ्य के विस्तार के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ किया अहम एमओयू, अम्बिकापुर और धरमजयगढ़ में निःशुल्क अस्पतालों की योजना, कहा- प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध
स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित अम्बिकापुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धरमजयगढ़ में 100 बिस्तर अस्पताल स्थापित करेगा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप और 2500 शिशुगृह संचालित करने फाउंडेशन की योजना रायपुर 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश: राजस्व मामलों में ‘पेशी पर पेशी’ नहीं चलेगी, समयबद्ध समाधान अनिवार्य
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली सभी जिलों के कलेक्टर्स की समीक्षा बैठक रजत महोत्सव की तैयारियों और विकास योजनाओं की प्रगति की गहराई से समीक्षा राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों पर होगी नजर रायपुर 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। …
Read Moreनक्सलवाद का आखिरी दौर : अबुझमाड़ में शांति और समृद्धि की गारंटी, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म, अबुझमाड़ में विकास की आंधी – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का ऐलान.
अबुझमाड़ के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर. 11 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवाद उन्मूलन और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों, व्यापारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर विकास योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय रोजगार सृजन पर रणनीति बनाई। सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी…
Read More