पॉवर कंपनी से ए.के.धर, जयेश बोन्डे एवं डी.एस.भगत की हुई भाव-भीनी विदाई. रायपुर. 29 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से तीन उच्च अधिकारी सहित 10 कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों में कार्यपालक निदेशक एस.एंड पी. (डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) श्री अंजन कुमार धर, कार्यपालक निदेशक (सिविल) उत्पादन श्री जयेश बोन्डे एवं मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) श्री धरम साय भगत को सेवा-भवन में पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव तथा प्रबंध निदेशकगण द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री श्री साय ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ : 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार
रायपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिली हाई वोल्टेज ऊर्जा ताकत : ट्रांसफॉर्मर चालू होते ही बढ़ी क्षमता, प्रदेश की ट्रांसमिशन क्षमता अब 3465 एमवीए, कुरूद बना गेम चेंजर.
थुहा (कुरूद) उपकेन्द्र में 315 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर ऊर्जीकृत होने से अंतर्राज्यीय पारेषण तंत्र के विस्तार में ऊंची छलांग नये ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से 400 केवी कुरूद (थुहा) उपकेन्द्र की कुल क्षमता अब 915 एमवीए हो गयी है एवं प्रदेश में ट्रांसमिशन कंपनी में 400 केवी उपकेन्द्र की क्षमता 3150 एमवीए से बढ़ कर 3465 एमवीए हो गई है. रायपुर. 29 मार्च 2025 : अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार के अभियान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को एक बड़ी उपलब्धि मिली जब थुहा (कुरूद) के 400 केवी उपकेंद्र…
Read Moreसंतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प : मुख्यमंत्री साय की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति
वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ रायपुर, 28 मार्च 2025/ भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की…
Read Moreमुख्य सचिव एवं डीजीपी ने बिलासपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों का लिया जायजा, बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी आमसभा
बिलासपुर, 28 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर के मोहभठ्ठा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में आज प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं डीजीपी अरूण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वूपर्ण व्यवस्थाओं, मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच एवं हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को पावर बैकअप की व्यवस्था करने तथा ई एण्ड एम विभाग को साउंड एवं कनेक्शन…
Read Moreफामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर, 25 मार्च 2025/ गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो…
Read Moreपीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रसाद नड्डा के प्रति जताया आभार रायपुर, 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है।…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनके संचालन का शुभारम्भ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रेल सौगात: रायपुर से अभनपुर तक पहली मेमू ट्रेन का उद्घाटन 30 मार्च को, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल लॉन्च, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियों का कलेक्टर-एसएसपी डीआरएम ने लिया जायजा
रायपुर, 28 मार्च 2025// अभनपुर-रायपुर के बीच नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 30 मार्च 2025 को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने…
Read Moreसड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव.
सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्यशाला हुई संपन्न. समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं व्याख्यानकर्ताओं को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ ने भेंट किया स्मृति-चिन्ह. रायपुर. 28 मार्च 2025 : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा एशियन परिवहन विकास संस्थान तथा अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सडक सुरक्षा) छत्तीसगढ़ के सहयोग से छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन के विभिन्न पक्ष/विषयों के संबंध में 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण…
Read More