राज्य में 4 लाख 45 हजार 897 नागरिकों का ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण किया गया, छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बिहार, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, उत्तराखण्ड जैसे राज्यों से रहा बेहतर

रायपुर 6 जनवरी 2025/ भारत सरकार आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में  29 अक्टूबर 2024 को नवम् राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “देश का प्रकृति परीक्षण” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का प्रथम चरण संविधान दिवस दिनांक 26 नवम्बर 2024 से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2024 तक संपन्न हुआ। ऑनलाईन अभियान के अंतर्गत मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा देश के एक करोड़ नागरिकों के आयुर्वेदीय सिद्धांत अनुसार प्रकृति (वात-पित्त-कफ) परीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।…

Read More

लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में होगी शामिल, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन

बिहान की बदौलत फल-फूल रहा मेरा घर : लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद सालाना आय 4 लाख रूपए से अधिक, प्रतिमाह लगभग 33 हजार रूपए की हो रही आय रायपुर, 06 जनवरी 2025/ राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने विपरीत और संघर्षपूर्ण स्थिति में भी हार नहीं मानी और राष्ट्रीय…

Read More

दुर्गा महाविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित : थर्ड जेंडर के मुद्दे पर गहन चर्चा…मनोविज्ञान परिषद का गठन…थर्ड जेंडर के अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर जोर.

मनोविज्ञान विभाग और एनसीसी एयर विंग, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “जेंडर सेंसिटाइजेशन” कार्यशाला एवं मनोविज्ञान परिषद का हुआ गठन. कार्यक्रम ने समाज में जेंडर समानता और थर्ड जेंडर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में दिया एक महत्वपूर्ण संदेश. रायपुर : दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर के मनोविज्ञान विभाग और एनसीसी एयर विंग के संयुक्त प्रयास से जेंडर सेंसिटाइजेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर मनोविज्ञान परिषद का गठन भी किया गया। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला दुल्हानी ने परिषद के पदाधिकारियों को नामित किया। उपस्थित…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस अधिकारियों की बैठक, अपराधियों और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर/ दिनांक 05.01.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चाकूबाजों, गुण्डा/ बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं पुराने अपराधियों के विरुद्ध  समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर उन्हे थानों में तलब कर उनकी परेड लेने व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए l विजिबल पुलिसिंग पर जोर देते हुये समस्त थाना प्रभारियों को प्रत्येक दिन संध्या के समय अपने…

Read More

मुख्यमंत्री ने शिशुओं को कराया अन्नप्राशन

रायपुर 5 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में पहुंचकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने माताओं के साथ आए शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और उन्हें दुलार कर उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Read More

पीएम जनमन योजना से गरियाबंद को 4 नये छात्रावासों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में बनेगा सर्वसुविधायुक्त छात्रावास विशेष पिछड़ी जनजाति बच्चों को अब पढ़ाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा रायपुर 5 जनवरी 2025/ गरियाबंद के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की विशेष योजना ‘पीएम जनमन’ के तहत 4 नये छात्रावास भवनों का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धवलपुर, जिडार, जुगाड़ और पीपरछेड़ी में बनाए जाएंगे। इन छात्रावासों को पूर्ण करने के लिए…

Read More

हमारी सरकार ने देवी स्वरूप माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर उन्हें सम्मान देने का किया है कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरियाबंद में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल रायपुर, 05 जनवरी 2025/ भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन…

Read More

जिला प्रशासन के विशेष अभियान से 50 अनुकंपा नियुक्ति एवं 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं की हुई है भर्ती : अनुकंपा एवं आंगनबाड़ी नियुक्ति पाने वालों ने कहा थैंक्यू सीएम सर…

रायपुर 5 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर गरियाबंद जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण एवं आंगनबाड़ी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके फलस्वरूप लगभग 50 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है,  साथ ही 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती भी हुई है। आज गरियाबंद जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर जिला प्रशासन के इस विशेष अभियान की प्रशंसा की। साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों ने एक स्वर में…

Read More

मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमने हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया, वनांचल क्षेत्रों को विकास के दौड़ में आगे लाने हमारी सरकार दृढ़प्रतिज्ञ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरियाबंद में 338 करोड़ रूपये के 193 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन बेलाट नाला पर पुल निर्माण की घोषणा, 36 गांवों को मिलेगी आवागमन सुविधा रायपुर, 05 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में विकास का उजियारा लाने की बड़ी पहल की है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। गरियाबंद  विशाल वन क्षेत्र और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध जिला है। यहां बड़ी संख्या में विशेष पिछड़ी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑटोएक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर 5 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड में रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। एसोसियेशन के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ऑटोएक्सपो 2025 के उद्घाटन…

Read More