हम खुश है कि हम और हमारे बच्चे पक्के आवास में रहेंगे: बिरहोर श्यामलाल और सुनीता को मिला पीएम आवास

रायपुर 9 दिसम्बर 2024/ कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के अंतर्गत डूमरकछार निवासी पीवीटीजी श्यामलाल बिरहोर का कहना है कि हम पांच पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। गरीबी इतनी थी कि कभी इतना पैसा भी नहीं जोड़ पाये कि अपने कच्चे घर को पक्का बना लें। मिट्टी का ही घर था, और इसी घर में हमारी कई पीढ़ी आई और चली गई। हम लोग भी बचपन से लेकर अभी तक इस कच्चे मकान में रह रहे हैं। बारिश के समय तो कच्चे घरों में मानों मुसीबत का पहाड़ ही…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  ”गाय – धर्म और विज्ञान”  पुस्तक का किया विमोचन

राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 9 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रकाशित ”गाय – धर्म और विज्ञान” पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय को इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुस्तक में गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया गया है। पूरे देश में 4 जनवरी 2025 को गौ-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के…

Read More

सभी के लिए आवास: मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए जाएंगे 1650 आवास

अटल विहार योजना से जरूरतमंदों  को किफायती दर पर आवास होगा उपलब्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए की सब्सिडी  राज्य शासन द्वारा मिलेगी रायपुर 9 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सभी के लिए आवास’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल विहार योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष…

Read More

वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री की पहल से पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम अब पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की मिलेगी जानकारी रायपुर 8 दिसंबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अब देशभर के पर्यटन प्रेमी जशपुर की हरी-भरी वादियों की जानकारी के लिए  पर्यटन वेबसाइट www.easemytrip.com का उपयोग कर सकते हैं। जशपुर पर्यटन वेबसाइट…

Read More

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का 09 दिसंबर 2024 को सरगुजा आगमन एवं कार्यक्रम : सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी जारी.

ट्रैफिक एडवायजरी आम जनता के आवागमन हेतु. अंबिकापुर : श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का दिनांक 09 दिसंबर 2024 को सरगुजा आगमन एवं कार्यक्रम प्रस्तावित होने से आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है –…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में की शिरकत : कहा- एकल अभियान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा तथा समर्पण भाव से किए जा रहे कार्य

– मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की – शासन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए किया जा रहा कार्य – शासन द्वारा प्रदेश के खिलाडिय़ों को दी जाएगी हरसंभव मदद – ऐसे बच्चे जो विद्यालय जाने मेें असमर्थ हैं, तो विद्यालय को वहां पहुंचना होगा की भावना के साथ किया जा रहा कार्य रायपुर/राजनांदगांव 08 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज खेल मैदान गायत्री विद्यापीठ…

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था अपनी मेहनत से समाज को संस्कारी और सेवाभावी बनाने का कर रही कार्य – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन का किया उद्घाटन

– मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव की आवश्यकता के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की – प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था नि:शुल्क मेडिटेशन से कर रही सच्ची मानवता की सेवा – प्रदेश के 20 हजार से अधिक श्रीराम भक्तों ने एक वर्ष में श्री रामलला दर्शन योजना का लिया लाभ रायपुर/राजनांदगांव 08 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव में नवनिर्मित  ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात

चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय होगा लोकार्पित विभिन्न योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण रायपुर 8 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय को लोकार्पित करेंगे। राज्य शासन द्वारा चिरमिरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन कर आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण…

Read More

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत  रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु पुनः भर्ती प्रक्रिया आज दिनांक 08 दिसंबर से हुई प्रारंभ.

यह भर्ती प्रक्रिया 10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली जिला-सूरजपुर में आयोजित हो रही हैं. आरक्षक संवर्ग के कुल 769 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कुल 82694 अभ्यर्थी होंगे सम्मिलित. अंबिकापुर : जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा संभाग के जिले सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु पुनः भर्ती प्रक्रिया आज दिनांक 08 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुई, आरक्षक संवर्ग के कुल 769 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को सरगुजा जिले को देंगे 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ रायपुर, 08 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी.…

Read More