सादगी की प्रतिमूर्ति और सिद्धांत के पक्के व्यक्ति थे स्व. श्री श्रीगोपाल व्यास-मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात समाज सेवी स्व. श्री श्रीगोपाल व्यास की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री श्रीगोपाल व्यास सादगी की प्रतिमूर्ति और अपने सिद्धांत के पक्के व्यक्ति थे। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्व. श्री श्रीगोपाल व्यास के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतिम…

Read More

केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनजाति गौरव दिवस एवं कंवर समाज सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 14 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री साय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठागांव (बी) में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं कंवर समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का करेंगे शुभारंभ

राज्य के शहरी आवासहीनों को मिलेगा स्वयं का पक्का आवास 189 नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा रायपुर, 14 नवम्बर 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव राज्य के शहरी आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। वे 15 नवम्बर को दोपहर ढाई बजे मुंगेली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरूआत करेंगे। श्री साव कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों का सर्वेक्षण प्रपत्र सांकेतिक रूप से भरकर छत्तीसगढ़ में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने मंजूर किए 230 करोड़ रुपए, सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना को किया जाएगा मजबूत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मिलकर राशि स्वीकृत करने का किया था अनुरोध रायपुर 13 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 230 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन और ज्यादा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने भांठागांव (बी) खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान सहकारी बैंक मोहंदीपाट की नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण रायपुर, 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया। इसी के साथ आज 14 नवम्बर राज्य में किसानों से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र पहुंचने के…

Read More

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान से बदलेगी छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांवों की तस्वीर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय लोकनृत्य महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुआ राज्य स्तरीय रंगारंग आयोजन देश के 21 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल देंगे मनोहारी प्रस्तुति रायपुर 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का देवगुड़ी में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय…

Read More

पॉवर कंपनी की स्थापना की रजत जयंती (15 नवंबर) पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ – ऊर्जा क्षेत्र में अतीत से आगत का चुनौतीपूर्ण सफर…

विदयुत ऊर्जा – छत्तीसगढ़ में चुनौतियों से भरा एक शताब्दी का सफर. छत्तीसगढ़ को पॉवर हब बनाने में दूरदर्शी नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण. रायपुर. बिजली है तो यह आधुनिक जीवन है। जल और वायु के बाद विद्युत मानों जीवन की अनिवार्यता हो गई है। लेकिन क्या आज की पीढ़ी इस बात को स्वीकार करेगी कि भारत में सिर्फ 150 वर्ष पहले यह विद्युत ऊर्जा शब्दकोष का हिस्सा भी नहीं था और छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में यह सिर्फ एक शताब्दी का मामला है। स्वतंत्रता के पश्चात देश को प्रगति के पथ…

Read More

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 : भर्ती प्रक्रिया 10वीं वाहिनी..छसबल..सिलफिली.. जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में हो रही है आयोजित.

आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया दिनांक 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी अंबिकापुर. जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा संभाग के जिले सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया दिनांक 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी। यह भर्ती प्रक्रिया 10वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली, जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में आयोजित हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक : जिले में लंबित अपराध..मर्ग जाँच..कानून-व्यवस्था..सड़क दुर्घटना तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की गई कार्यवाही की हुई समीक्षा.

पुलिस कल्याण एवं अनुशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा कर दिये गये निर्देश. वर्षान्त के पूर्व लंबित अपराधों के अधिकाधिक निराकरण हेतु दिये गये निर्देश. गंभीर अपराधों सहित गत वर्षों के लंबित अपराधों में समयावधि के भीतर कार्यवाही पूर्ण कर निराकरण किये जाने के दिये निर्देश. जिले में प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी व गुण्डा-बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश. बैठक में जिलों में विगत दस माह में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आगामी माहों के लिये कार्य…

Read More

इंस्टाग्राम पर रौब दिखाने का खामियाजा भुगतना पड़ा: नकली पिस्टल वाली सेल्फी के लिए युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया.

ऐसा कोई भी कृत्य आपको पहुंचा सकता है सीधा जेल, इसलिए सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक करें उपयोग बलौदाबाज़ार-भाटापारा/ वर्तमान समय में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप का उपयोग सामान्यतः हर दूसरा व्यक्ति कर रहा है। सोशल मीडिया में असावधानी बरतना अथवा बिना सोचे समझे फोटो वीडियो अपलोड कर देना, एक जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ इस प्रकार से ही इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार में रहने वाले आरोपी दीपक वर्मा द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपना आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया। आरोपी दीपक वर्मा द्वारा नकली पिस्टल दिखाते हुए…

Read More