जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 : भर्ती प्रक्रिया 10वीं वाहिनी..छसबल..सिलफिली.. जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में हो रही है आयोजित.

अंबिकापुर. जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा संभाग के जिले सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया दिनांक 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी। यह भर्ती प्रक्रिया 10वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली, जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में आयोजित हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों हेतु निम्न निर्देश हैं.

पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा तथा अध्यक्ष चयन समिति ने बताया की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। भर्ती प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जा रही है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती-स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो तत्काल उसी सूचना चयन समिति को दें। कोई भी व्यक्ति अगर भर्ती केन्द्र के पास भर्ती के नाम पर प्रलोभन देते हुये पाये जाने पर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Related posts