04-06 नवम्बर तक नया रायपुर में राज्योत्सव का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति रायपुर, 02 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात : पुसौर में बीमार महिला के साथ हैवानियत…आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 के तहत धारा 64(1) BNS के अंतर्गत अपराध किया गया है दर्ज. रायगढ़, 02 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भाई दूज की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भाई दूज की पूर्व संध्या को जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने के साथ ही भाई और बहन के मध्य स्नेह सदैव बना रहे, यह शुभाशीर्वाद ईश्वर से मांगती हैं।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलम्पिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलम्पिक की तैयारियों की समीक्षा की बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है आयोजन गृह विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है आयोजन संभाग स्तरीय विजेता होंगे बस्तर के यूथ आइकॉन नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी खेल स्पर्धाएं होंगी आयोजित अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक युवा प्रतिभागियों ने कराया अपना पंजीयन रायपुर, 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां…
Read Moreअग्निवीर बनने का सपना होगा साकार: छत्तीसगढ़ में भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी
छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी रायपुर, 2 नवम्बर 2024/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना, गौवंश को गुड़ और खिचड़ी खिलाकर व्यक्त की अपनी कृतज्ञता
मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा रायपुर 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त…
Read Moreरायगढ़ : जोबी पुलिस ने पिकनिक स्पॉट पर युवती से छेड़खानी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….भेजा न्यायिक अभिरक्षा में…स्थानीय लोगों ने जताया आभार.
अपराध क्रमांक 661/2024 के अंतर्गत आरोपियों के विरूद्ध धारा 76(1), (ii), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस का मामला किया गया दर्ज. रायगढ़, 02 नवंबर / जोबी पुलिस चौकी ने युवती से छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। युवती ने अपने परिजनों के साथ 1 नवंबर, 2024 को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित पहाड़ पर पिकनिक मनाने गई थी। इस दौरान पास में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ बांटी दीवाली की खुशियां
सफाई कर्मियों को मिठाई और उपहार दिए रायपुर, 01 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा एवं उन्हें चॉकलेट प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री मोती लाल साहू उनके साथ थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ, रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों और सफाईकर्मियों को मिठाईयां और उपहार देकर बांटी दीपोत्सव और राज्योत्सव की खुशियां रायपुर, 01 नवंबर 2024 / छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 01 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने श्री साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन…
Read More