कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी जिलों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाए जा रहे वार्षिक बजट 7 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आज पेण्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) से सामग्री…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की सुपोषण वाटिका से मिल रहा है नन्हें-मुन्हें बच्चों और गर्भवती माताओं को पौष्टिक भोजन
पोषण सामग्री की उपलब्धता के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का भी दे रहा है संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले के तोकापाल विकासखण्ड के केशलूर सेक्टर के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की सुपोषण वाटिका एक आदर्श सुपोषण वाटिका बनकर छत्तीसगढ़ सरकार के सुपोषण मुक्ति अभियान के परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्णं योगदान दे रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की यह सुपोषण वाटिका पौष्टिक खाद पदार्थों की सुगम उपलब्धता के स्थान बनने के अलावा हरी-भरी साग-सब्जी और फलदार वृक्षों के कारण लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश…
Read Moreप्रदेश में सितम्बर माह में सबसे अधिक हुआ कोरोना टीकाकरण, कोरोना से बचाव के लिए सितम्बर में 45.33 लाख से अधिक कोरोना टीके लगाए गए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक देने का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए टीकाकरण साइट्स की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से विगत सितम्बर माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में टीके लगाए गए…
Read Moreगोबर से अब गौठान और महिला समूहों को होगा दोहरा लाभ, गोबर से बनी बिजली से जगमग होंगे गांव और गौठान
मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन का करेंगे शुभारंभ गोबर से उत्पादित बिजली होगी सस्ती प्रति यूनिट लागत 2.50 से 3 रूपया बेमेतरा जिले को मिलेगी 477 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ के गांव और गौठान अब गोबर की बिजली से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में गोबर से बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी और…
Read Moreराम वन गमन परिपथ के उद्घाटन के लिए चंदखुरी कौशल्या मंदिर परिसर में भव्य तैयारी
शंकर महादेवन सहित राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात अनेक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तैयार हुई तीन दिवसीय कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना राम-वन-गमन परिपथ का औपचारिक उद्घाटन 7 अक्टूबर को चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तीन दिनों के कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा तैयार की गई है। इन तीन दिनों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात कलाकारों के साथ-साथ…
Read Moreप्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित होंगे ब्लड बैंक – टी.एस. सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान माह का किया शुभारंभ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान माह का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार रथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख हाट-बाजारों, मॉल्स, स्कूल एवं कॉलेजों में…
Read Moreराज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी
6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। खिलाड़ियों द्वारा किसी प्रकार की दावा-आपत्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2021, कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य खेल पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ियों का…
Read Moreमुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का निमंत्रण, बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आये बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2021 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है।…
Read Moreकुनकुरी नगर आगमन पर खाद्य आयोग अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
वरिष्ठ कांग्रेसी आद्याशंकर त्रिपाठी का मनाया जन्मदिन समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. अपने जशपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कुनकुरी पहुंचे खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा का आज कुनकुरी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आयोग के अध्यक्ष बनने के पश्चात कुनकुरी नगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने कुनकुरी पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में मुलाकात की इस दौरान सरगुजा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कांग्रेस संगठन के पूर्व जशपुर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर…
Read Moreमाँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आएगी: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ सरकार का सरोकार समाज के प्रत्येक वर्ग व परिवार के साथ, घुमका को तहसील बनाने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी की नगरी और हम सब छत्तीगढ़ियों की पहचान है। माता रानी की कृपा से इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर घुमका को पूर्ण तहसील बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने डोंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल की सुविधा के लिए आवश्यक अधोसंरचनाओं के निर्माण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम…
Read More