कुनकुरी नगर आगमन पर खाद्य आयोग अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

वरिष्ठ कांग्रेसी आद्याशंकर त्रिपाठी का मनाया जन्मदिन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर. अपने जशपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कुनकुरी पहुंचे खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा का आज कुनकुरी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आयोग के अध्यक्ष बनने के पश्चात कुनकुरी नगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने कुनकुरी पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में मुलाकात की इस दौरान सरगुजा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कांग्रेस संगठन के पूर्व जशपुर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास के साथ प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष आद्याशंकर त्रिपाठी, रविन्द्र अग्रवाल, वरीष्ठ कांग्रेसी गजेन्द्र जैन, खालिद सिद्दीकी, जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, इफ्तखार हसन, नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट आदि के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय विश्राम गृह में खाद्य अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। श्री बाबरा द्वारा स्थानीय कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी भी ली। कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत खाद्य आयोग अध्यक्ष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जशपुर के लिये प्रस्थान किये।

Related posts