पर्यटन के विश्व मानचित्र पर होगा छत्तीसगढ़ का नाम, छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दे रहा है श्रीराम वन गमन परिपथ

मुख्यमंत्री करेंगे शिवरीनारायण धाम में श्री राम वन गमन पर्यटन पथ के परियोजना कार्यों का लोकार्पण कोरिया से सुकमा तक 2260 कि.मी. तक हर कदम में होंगे भगवान श्रीराम के दर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। वनवास काल में श्रीराम ने यहाँ महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया, यहां के ऋषि आश्रम, प्रकृति के मध्य वनवास काटा, इसलिए यहाँ की जनश्रुतियों, लोककथाओं, आम जनजीवन में राम रचे-बसे हैं। जनमान्यताओं के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा त्वरित अमल प्रारंभ, अधोसंरचना विकास मद में नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए और नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति की अनुशंसा

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए दी गयी है स्वीकृति, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को 15 दिनों में प्रस्ताव विशेष वाहक से भेजने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिकाओं को अधोसंरचना विकास के लिए 5 करोड़ रूपए और नगर पंचायतों को अधोसंरचना विकास के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अधोसंरचना विकास मद…

Read More

चप्पल पहन कर वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक शाला अरसीकन्हार के बच्चों के चेहरे पर खिली खुशियाँ, सेवानिवृत ए.डी.जी.आर के विज ने ग्रामीण बच्चों को वितरित किये चप्पल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी वनांचल विकास खण्ड नगरी के दूरस्थ ग्राम स्थित अरसीकन्हार प्राथमिक शाला के बच्चों को 6 अप्रैल को  सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी पूर्व एडीजी आर.के.विज द्वारा एक जोड़ी चप्पल , पानी की बॉटल, कम्पास बॉक्स वितरण किया गया । बुधवार को पूर्व एडीजी आर के विज नगरी विकास खण्ड के अरसीकन्हार गाँव पहुंचे तथा उन्होंने स्वैच्छिक रूप से प्राथमिक शाला अरसीकन्हार के सभी बच्चों को एक जोड़ी चप्पल, पानी की बॉटल, कम्पास बॉक्स एवं चाकलेट वितरित किये | उन्होंने सभी बच्चों से मिलकर उनके बौद्धिक स्तर…

Read More

वनांचल विकासखंड नगरी के प्राथमिक शालाओं के छात्रों की दक्षता का आंकलन करने दो दिवसीय राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एन.ए.एस.) 2022 सफलतापूर्वक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में दिनाँक 4 एवं 5 अप्रैल को  एस.सी.ई.आर.टी. के निर्देशानुसार नगरी विकासखंड के चयनित शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शालाओं में  राष्ट्रीय महत्व के शैक्षणिक सर्वे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एन.ए.एस.) 2022 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राथमिक शालाओं के छात्रों के सीखने की क्षमता का परीक्षण करने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एन.ए.एस.) 2022 का आयोजन किया गया । इस दौरान  विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने शालाओं का निरीक्षण कर स्कूल का वातावरण, शिक्षण प्रक्रियाओं, छात्रों के…

Read More

आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने कुष्ठ रोगियों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने आज रेलवे कॉलोनी चुचुहियापारा स्थित कुष्ठ बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 16 महिला व पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर संवेदना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर मयंक तिवारी ने समय समय पर ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क दवा वितरण का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में डॉक्टर सौम्या तिवारी ने कुष्ठ पीड़ितों की जाँच कर दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका अरुणिमा…

Read More

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने किया सी-मार्ट का शुभारंभ, महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा में सी-मार्ट की स्थापना की गई…

Read More

भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को सराहा अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले में गौठान ,नरवा विकास, महिला समूह की आय मूलक गतिविधियों को देखा

कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरी खेड़ी में महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल उत्पाद, मधुबन एवं बस्तर आर्ट पेंटिंग, बेकरी आइटम और आर.ओ. बाटलिंग प्लांट का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने और समझने के लिए आज अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ  के प्रख्यात गांधीवादी और कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले के कई गांवों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखी। प्रतिनिधिमंडल ने गांवों …

Read More

संवरेंगे बिगड़े बांस के वन, बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना: वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान

बंसोड़ों, पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ तीन वर्षों में लगभग 74 हजार हेक्टेयर रकबा में बिगड़े बांस वनों का सुधार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान 73 हजार 795 हेक्टेयर रकबा में सुधार का कार्य किया गया है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ 17 लाख रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे बिगड़े बांस के वनों में सुधार कार्य को काफी गति मिलेगी।…

Read More

वन अधिकार अधिनियम: छत्तीसगढ़ में 4.91 लाख से अधिक वन अधिकार पत्र वितरित, वन निवासियों को दी गई है करीब 23.46 लाख हेक्टेयर भूमि

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम के तहत चार लाख 91 हजार 750 वन अधिकार पत्रों का वितरण हितग्राहियों को किया गया है। इसके तहत करीब 23 लाख 46 हजार 641 हेक्टेयर भूमि हितग्राहियों को बांटी गई है। यह जानकारी राज्य स्तरीय वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की बैठक में दी गई। बैठक में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्रों की जिलेवार प्रगति, सामुदायिक वन अधिकार प्रकरणों…

Read More

रायपुर और बिलासपुर आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में हर शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में 1 अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य इकाई के संचालन की शुरूआत की गई है। पिछले शुक्रवार की तरह आगामी शुक्रवार 8 अप्रैल को भी रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी संचालित की जाएगी। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि हर शुक्रवार को संचालित होने वाली विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त…

Read More