बिहार की आड़ लेकर शराबबंदी से मुकरने पर आमादा प्रदेश सरकार रोज़ नित-नए शिगूफ़े छोड़ रही है : भाजपा

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने कहा- कांग्रेस सरकार ने दारू वाले राज्य की पहचान देकर प्रदेश का माथा शर्म से झुका दिया, शराबबंदी के वादे पर बदनीयती शुरू से ही सामने आती रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश सरकार अब जिस तरह इस वादे से मुकर कर यू-टर्न ले रही है, वह प्रदेश की जनता, विशेषकर मातृ-शक्ति के साथ खुली धोखाधड़ी है। बिहार…

Read More

‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना आंदोलन करेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि प्रदेश सरकार, ज़िला प्रशासन और नगर निगम ने यदि 07 दिनों के भीतर अनुपम गार्डन के पास निगम द्वारा निर्मित ‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त और जलाकर नष्ट करने के मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें दंडित नहीं किया तो वह (स्वयं मूणत) अपनी पार्टी के जागरूक युवा कार्यकर्ताओं के साथ उसी क्षतिग्रस्त ‘नेकी की दीवार’ के पास धरना आंदोलन प्रारंभ करेंगे।  इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की…

Read More

हर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़, तीन साल में ही साढ़े चार सौ गुना बढ़ा विक्रय, अगले वर्ष तक एक हजार गुना विक्रय बढ़ाने का हो रहा प्रयास

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कभी पिछड़े प्रदेश के रूप में पहचान रखने वाला छत्तीसगढ़ अब लगातार नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की इन्हीं उपलब्धियों में यहां उत्पादित होने वाले हर्बल्स (औषधि) अब अहम भूमिका निभा रही है। एक ओर जहां सरकारी प्रयासों से स्थानीय बाजार समेत देश-दुनिया के दूसरे कोनों तक पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के हर्बल्स रिकॉर्ड कायम करने की ओर है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ अब हर्बल स्टेट बनने की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। यह न सिर्फ राज्य की एक अलग पहचान बनाने…

Read More

मंत्री श्री अकबर ने छेरछेरा में किसानों को दिया धान का दान, किसान मंच समिति की मांगों पर विचार करने का दिलाया भरोसा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर उनके शंकरनगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय छेरछेरा मांगने आये नवा रायपुर के किसानों को बड़ी ही विनम्रता और सम्मान के साथ धान का दान दिया। उन्होंने इस मौके पर किसान मंच समिति के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाईयों को छेरछेरा पर्व और शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजीवन में छेरछेरा पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व दानशीलता और सामाजिक…

Read More

वन मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सारथी समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया शुभारंभ, श्री अकबर ने कंडरा समाज के सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसकी शुरूआत हो गई है। इस तारतम्य में सारथी समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए मंत्री श्री अकबर द्वारा विधायक निधि के तहत मंजूर राशि से जिला…

Read More

जवाहर बाल मंच के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता की गई आयोजित : जवाहर बाल मंच बच्चों का चरित्र निर्माण करने में महति भूमिका निभायेगा – मोहन मरकाम, भारत के वास्तविक मूल्यों का संचरण बाल मंच का उद्देश्य – जी.वी. हरि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी. हरि ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के किशोरो और बच्चों के बीच काम करने वाले संगठन जवाहर बाल मंच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जवाहर बाल मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बच्चों को इतिहास संस्कृति की व्यापक जानकारी देकर उनका चरित्र निर्माण करेगी तथा बच्चों को आजादी की लड़ाई और आजादी की लड़ाई के बाद में देश के नव…

Read More

जनता से वादा कर धोखा देना मोदी रमन का चरित्र, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहा सो किया – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मिशन का गठन कर रही है जो पांच साल में 15 लाख रोजगार सृजन करेगी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को उनकी कार्यकुशलता योग्यता रुचि के आधार पर हर क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर देगी। ऐसे में युवाओं के रोजगार को बेचने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…

Read More

भाजपा की पत्रकारवार्ता पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा टीका पर देश की जनता को अहसान न जताये पूर्ववर्ती सरकारों ने भी मुफ्त टीके लगवाये थे, 5 लाख रोजगार के आंकड़े सामने आने से भाजपा बौखला गयी है, चंद्राकर अपने बाये बाजू पर टीके का गोल निशान देख ले कांग्रेस सरकार ने लगवाया था- कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के पत्रकारवार्ता को कांगेस ने भाजपा की हताशा का परिणाम बताया है। अजय चंद्राकर ऐसा जता रहे जैसे देश की जनता को टीका करवा कर मोदी सरकार ने अहसान किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को महामारी से बचाना हर सरकार को दायित्व होता है। मोदी सरकार के पहले आजादी के बाद की सभी सरकारों ने आवश्यकता के अनुरूप मुफ्त टीकाकरण करवाया था। छोटी माता, चेचक खसरा, पोलियों, हैजा बीसीजी, आदि के टीके और ड्राप पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों के जमानें में…

Read More

छेर छेरा के रूप में भाजयुमो ने मांगा छत्तीसगढ़ सरकार से बेरोजगारी भत्ता और रोज़गार, छत्तीसगढ़ महतारी कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि दे ताकि वे छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं को छलना और ठगना बंद करें और अपना वादा पूरा करें- अमित साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में सोमवार को छेर छेरा पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार से छेर छेरा के रूप में 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता और रोजगार कि मांग की। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि प्रदेशभर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से छेर छेरा के रूप में छत्तीसगढ़ के युवाओं का अधिकार रोजगार और बेरोजगारी भत्ता मांग कर सांकेतिक रूप से प्रदेश सरकार को अपना वादा पूरा…

Read More

सरकार का यह कहना कि विपक्ष से सलाह नही चाहिए लोकतंत्र की हत्या : भाजपा

कांग्रेस अभी तक इमरजेंसी वाली सोच से बाहर नही आ सकी : संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि लोकतंत्र की गाहे-बगाहे दुहाई देने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्तावादी अहंकार में इस क़दर चूर हो चली है कि अब वह लोकतांत्रिक मान्यताओं और शिष्टाचार तक को ताक पर रखने के अपने नितांत अलोकतांत्रिक आचरण का निर्लज्ज प्रदर्शन करने भी बाज नहीं आ रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व मंत्री रवीन्द्र चौबे का…

Read More