महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का किया निरीक्षण, मेंटेनेंस प्रक्रिया एवं पिट लाइन का लिया जायजा राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेल कर्मियों को दिलाई एकजुटता एवं अखंडता की शपथ | बिलासपुर : तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज 31 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो में स्थापित विभिन्न मशीनों, उपकरणों एवं स्वचालित प्रणालियों की कार्यप्रणाली, कार्यक्षमता एवं संचालन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से इनके संचालन एवं रखरखाव…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सरदार पटेल की जयंती पर बिलासपुर में रेलकर्मियों ने दिखाई एकजुटता, प्रभातफेरी निकालकर ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ!
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिलासपुर मंडल में निकाली गई प्रभातफेरी, रेलकर्मियों ने ली एकता एवं अखंडता की शपथ मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ। बिलासपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को बिलासपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातः- 07 बजे एनईआई प्रांगण से राष्ट्रीय…
Read Moreएक मंच, हजारों दर्शक और राष्ट्रीय एकता का संदेश! जांजगीर-चांपा के थाना-चौकी क्षेत्रों में गूंजा सरदार पटेल की जयंती का उत्साह, लाइव परेड देखकर लिया एकता का संकल्प!
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में हजारों की संख्या से अधिक लोगों ने देखा गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जांजगीर-चांपा जिले में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया। जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले के…
Read More10वीं-12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 93 विद्यालय सम्मानित, राज्य में छठे स्थान पर पहुंचा बस्तर—सेवानिवृत्ति से पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया शिक्षकों को खास संदेश!
बस्तर जिले के 93 शासकीय विद्यालयों को 100 प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने प्राचार्यों की भूमिका को सराहा, कहा- विद्यालय की सफलता के केंद्र में होता है प्राचार्य का कुशल नेतृत्व जगदलपुर : कार्यालय कलेक्टर, जिला प्रशासन बस्तर एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले जिले के शासकीय विद्यालयों एवं उनके प्राचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं…
Read Moreसड़क और नालियों को बनाया कचरा घर, अब भरना पड़ा जुर्माना! जगदलपुर में नगर निगम की कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों पर लगा 17,500 रुपये का दंड।
सड़कों पर मलबा और गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई व्यावसायिक संस्थानों पर 17500 रुपए का जुर्माना जगदलपुर : शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात के लिए सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर निगम की उड़नदस्ता टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर सड़कों पर मलबा फेंकने, नाली अवरुद्ध करने और सार्वजनिक परिसर में गंदगी फैलाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई करते…
Read Moreत्योहारों से पहले मिठाई-ब्रेड फैक्ट्रियों पर छापा, दूध में मिले कीड़े तो फैक्ट्री में घूमते दिखे चूहे! 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, भारी मात्रा में खाद्य सामग्री नष्ट।
त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने संभाला मोर्चा मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी; गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित रायपुर : माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया द्वारा त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के संबंध में दिए गए कड़े निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं…
Read Moreखेतों में गिरी धान की फसल, पानी में डूबी उम्मीदें! चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान का राजस्व-कृषि विभाग कर रहा संयुक्त सर्वे, क्या समय पर सूचना देने से किसानों को मिलेगा बीमा क्लेम? 14447 पर करें संपर्क!
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित खरीफ फसलों का संयुक्त सर्वेक्षण कर रहे राजस्व और कृषि विभाग टमटोरा और रामटेक में खेतों का निरीक्षण; धान की फसल गिरने और जलभराव की स्थिति का लिया जायजा बीमित किसान 72 घंटे के भीतर 14447 या व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर दें फसल क्षति की सूचना सारंगढ़–बिलाईगढ़ : चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से खरीफ फसलों को हुई क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से सतत निरीक्षण कर रहे…
Read Moreकुपोषण के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विशेष अभियान, 44 बच्चों की स्वास्थ्य जांच में सामने आई जरूरतों के अनुसार बांटी गईं दवाएं और पोषण सामग्री, अब चार और क्षेत्रों में पहुंचेगा स्वास्थ्य विभाग का अमला!
कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 44 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से बच्चों को दवाएं व पोषण सामग्री वितरित अगले सप्ताह भटगांव, बिलाईगढ़, लेन्ध्रा और बरमकेला में भी लगेंगे शिविर सारंगढ़–बिलाईगढ़ : कुपोषण मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल सारंगढ़ में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से हुए शिविर में बच्चों का…
Read Moreसरगुजा पुलिस के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से नवाजे गए, छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ाया मान!
सरगुजा पुलिस के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक‘ से नवाज़ा गया। अम्बिकापुर : गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पूर्व नगर निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके मनीष सिंह परिहार का नाम ‘इन्वेस्टिगेशन फील्ड’ के अंतर्गत शामिल किया गया है। उत्कृष्ट अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक से…
Read Moreमुंगेली की तस्वीर बदलने की तैयारी, 20.30 करोड़ रुपये से बनेंगी सात नई सड़कें, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मिली मंजूरी, अब दूरस्थ इलाकों का सफर होगा आसान और तेज!
सात सड़कों के लिए 20.3 करोड़ मंजूर उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मुंगेली जिले में बनेंगी सड़कें श्री साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति जारी रायपुर : लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर बन रहे इन सड़कों के निर्माण…
Read More