मुख्यमंत्री ने नवापाराकला स्थित कबीर चौरा में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम नवापाराकला पहुंचे । उन्होंने नवापाराकला स्थित कबीर चौरा में समाज के लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के लोग भी उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री ने नवापाराकला उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम नवापाराकला पहुंचे। उन्होंने नवापाराकला उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, वार्ड में सफाई एवं उपकरणों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से केंद्र में उपलब्ध दवाइओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से केन्द्र में होने वाले संस्थागत प्रसव की संख्या, ओपीडी रजिस्टर एवं मरीजों के इलाज के लिए बनने वाली पर्ची की भी जानकारी ली। इस अवसर पर प्रेमनगर…

Read More

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : तम्बेश्वरनगर की श्रीमती रीना विश्वास को 48 घंटे के भीतर बेटे के इलाज के लिए मिली 4 लाख रूपए की सहायता

अब श्रीमती विश्वास के बेटे के ब्रेन ट्यूमर का हो सकेगा आसानी से इलाज भेंट मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम आरागाही के गौठान में 05 मई को श्रीमती विश्वास को की थी मदद देने की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर तेजी से अमल किया जा रहा है। तम्बेश्वरनगर की श्रीमती रीना विश्वास को मुख्यमंत्री की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही 4 लाख रूपए की राशि मिल गई है। यह राशि…

Read More

आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन , अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी कर रहें है, निष्ठापूर्वक कार्य

कार्य के प्रति लापरवाह लोगों के खिलाफ की जा रही है अनुशासनात्मक कार्रवाई नरवा कार्यक्रम का संचालन अभियान के रूप में करें जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन तैयार करे कार्य योजना पात्र लोगों को मिले वन अधिकार मान्यता पत्र आवर्ती चराई के गौठानों को करें समय पर पूर्ण मुख्यमंत्री ने भटगांव में अधिकारियों के साथ की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य…

Read More

माँ प्रकृति की अनमोल कृति : रेणु गौतम

आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने शहर की वृद्ध माताओं के साथ मनाया मदर्स डे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने मदर्स डे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुजुर्ग माताओं के साथ मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी रेणु गौतम थीं व अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर रेणु गौतम ने कहा कि मां शब्द अनमोल है। यह प्रकृति की अनमोल कृति है। हर पल इनका सम्मान करें। संस्था की संस्थापिका व सचिव अरुणिमा मिश्रा ने कहा कि माँ शब्द में बहुत गहराई…

Read More

मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी नरवा विकास कार्यक्रम का दिखने लगा असर, मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से सफर के दौरान देखा नरवा का नजारा

भीषण गर्मी के दिनों में भी उपचारित नरवा है पानी से लबालब सुराजी गांव योजना से गांवों और ग्रामीणों की जीवन में बदलाव की बयार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी विकास कार्यक्रम के सार्थक परिणाम अब ग्रामीण अंचल में दिखाई देने लगे हैं। सुराजी गांव योजना के प्रथम घटक नरवा विकास कार्यक्रम के चलते अब अप्रैल-मई महीने में भी बरसाती नालों में दूर-दूर तक लबालब जल भराव का नजारा देखने को मिलने लगा है। राज्य के हजारों नाले…

Read More

भेंट-मुलाकात : जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा फीडबैक, छत्तीसगढ़ ने दुनिया को बताया गोबर की कीमत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के लिए आम जनों के बीच पहुंच रहे हैं। विधानसभाओं के दौरे के क्रम में आज चौथे दिन मुख्यमंत्री भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लटोरी पहुंचे। यहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात के लिए आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बीच आपको सुनने आया हूं, शासन ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेने आया हूं। ग्राम करवां से जन चौपाल में पहुंची जननू कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को बताया…

Read More

एक नाबालिग बालिका का रोका गया बाल विवाह, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा की गई बाल विवाह रोकथाम की कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी डोंगरगढ़ श्रीमती उषा झा को फोन पर एक बालिका का बाल विवाह होने की सूचना मिलते ही तत्परता के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश को अवगत कराया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश द्वारा मौके पर टीम रवाना किया गया। टीम के द्वारा बालिका के उम्र पता करने बालिका की अंकसूची का अवलोकन पर पाया गया कि बालिका की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है। स्थानीय सरपंच, वार्ड…

Read More

कलेक्टर ने ग्राम घुमका में देखा गौठान से जुड़ी महिला समूह का कौशल, महिला समूह बनाएगा एलईडी बल्ब भी

सिलाई मशीन दिये जाने का दिया भरोसा मसाला उत्पादन के लिए महिला समूह को मिलेगी मसाला पैकेजिंग मशीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत घुमका पहुंचकर यहां गौठान से जुड़ी महिला समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों से अवगत हुए। उन्होंने इस दौरान यहां महिलाओं द्वारा स्कूली बच्चों के लिए की जा रही सिलाई का काम भी देखा। इस दौरान कलेक्टर से महिला समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त सिलाई मशीन की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल सहमति देते हुए…

Read More

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करें स्वास्थ्य अधिकारी- कलेक्टर

उपतहसील कार्यालय में कलेक्टर ने ली लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घुमका में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां स्वास्थ्य अधिकारियों से बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने कहा। उन्होंने पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने दंत चिकित्सा कक्ष में भी पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। दंत चिकित्सा कक्ष में की जा रही उपचार…

Read More