15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों के कोविड टीकाकरण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी, बिलासपुर जिले में टीकाकरण की कार्यवाही प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण सत्र आयेाजित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि भारत सरकार ने 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का ’’कोवैक्सीन’’ से कोविड टीकाकरण करने की अनुमति प्रदान की है। इस कार्य को समयसीमा में करने के लिये निम्नलिखित निर्देश प्रसारित किये…

Read More

तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय, छत्तीसगढ़ में पिछले 4 वर्षों की तुलना में सर्वाधिक, प्रथम निविदा में देश भर के 174 निविदाकारों ने लिया हिस्सा, द्वितीय चक्र के आनलाइन निविदाएं 4 से 6 जनवरी तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 8 हजार 067 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 914 करोड़ रूपए में किया गया, जो कि पिछले चार वर्षों के प्रथम निविदा के विक्रय की तुलना में सर्वाधिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता के संग्रहण से पूर्व उसकी गुणवत्ता पर विशेष…

Read More

छत्तीसगढ़ बन गया गांजा कॉरिडोर, एक पत्ती नहीं टनों गांजा आ रहा है और भूपेश बघेल न जाने किस सुरूर में हैं – भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बस्तर में एक सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए पहुंची पुलिस को  करीब डेढ़ क्विंटल गांजा मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते नया भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने कहा है कि एक पत्ती नहीं बल्कि टनों गांजा छत्तीसगढ़ आ रहा है और मुख्यमंत्री न जाने किस सुरूर में हैं। छत्तीसगढ़ गांजा कॉरिडोर बना दिया गया है। मुख्यमंत्री एक तरफ दिखावे के लिए कहते हैं कि एक पत्ती गांजा भी राज्य में नहीं आना चाहिए। बड़े बड़े दावे किए जाते हैं कि…

Read More

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बस्तर के युवाओं को नौकरी से निकाले जाने पर चिंता व्यक्त की, कोरोना सेवा कर्मियों को आखिरकार क्यों दिखाया गया बाहर का रास्ता : कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा कोरोना बचाव को लेकर स्पष्ट नहीं है। इसलिए बस्तर के प्रशिक्षित करीब 600 स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसे समय पर नौकरी से निकाल दिया है जब उनकी आवश्यकता कोरोना बचाव अभियान में है। इस समय कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर जो परिस्थितियां निर्मित हो रही है। उससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अहम है लेकिन उन्हें नौकरी से निकालकर प्रदेश की सरकार क्या साबित करना चाह रही है यह किसी के समझ में…

Read More

मनरेगा के अंतर्गत लगाए जाएंगे मुनगा के पौधे, नर्सरी भी तैयार की जाएगी, मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

श्रमिकों की मांग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारियों एवं विकासखण्डों में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा भारत सरकार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए लेबर बजट में बढ़ोतरी हेतु भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार हर जिले में संशोधित…

Read More

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड 19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को नियंत्रण करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड 19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को नियंत्रण करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये है। देखे आदेश…..

Read More

समय-सीमा की बैठक संपन्न, 15 से 18 वर्ष का कोई भी विद्यार्थी टीकाकरण से न रहे वंचित – कलेक्टर बिलासपुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। कोई भी छात्र-छात्रा टीकाकरण से वंचित न रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 3 जनवरी 2022 से हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत् 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों को टीका लगाया जा रहा है। सभी छात्रों को टीका लगावाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य एवं…

Read More

छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस की अनूठी पहल,नव निर्मित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में 120 यातायात पुलिस कर्मियों के प्रथम बैच की विशेष ट्रैंनिंग आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की यातायात शाखा ने सुगम एवं सुदृढ़ यातायात प्रबंधन के लिए एक विशेष पहल के तहत नव निर्मित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में 120 यातायात पुलिस कर्मियों के प्रथम बैच की विशेष ट्रैंनिंग आयोजित की है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंगएंड ट्रैफिक रिसर्च की गर्वनिंग बाडी सदस्य एवं एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में अवगत कराया कि एक सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क के नियमो, यातायात संकेतकों, ट्रैफिक कंट्रोल डिवाईस का बेहत्तर उपयोग, रोड़रेज़ और इससे जुड़ी कानूनी जटिलताओं, मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संशोधन के आलोक में सभी यातायात पुलिस कर्मियों को नये नियमों की स्पष्ट जानकारी, व्याख्या सहित गुड सेमेरिटन कानून, गोल्डन आवर प्रिन्सिपल, सड़क हादसों के दौरान प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक अन्य वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ ट्रेफिक मैनेजमेंट की रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी दी जावेगी । कार्यक्रम का आगाज करते हुए मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता जी ने सभी प्रशिक्षुओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई एवं सभी प्रशिक्षुओं को यातायात की व्यवहारिक…

Read More

बिलासपुर कलेक्टर ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन के मद्देनजर ली निजी अस्पताल संचालकों की बैठक, सभी तैयारियां रखने एवं कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

मितानिन पेटी में पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता हो सुनिश्चित, प्रत्येक मरीज की सुरक्षा ही हमारा ध्येय – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कोरोना वायरस एवं नवीन वेरिएंट ओमिक्राॅन के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के मददेनजर निजी अस्पताल संचालकों, आई.एम.ए के डाॅक्टर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना पाॅजीटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हो रही है। सभी को इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि…

Read More

नाईट कर्फ्यू के ऐलान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आते आते बहुत देर कर दी हुजूर, संक्रमण दर 6% पहुचने के बाद नाईट कर्फ्यू लगाना बहुत देर से उठाया गया कदम : विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोविड और ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सिर्फ़ ज़ुबानी जमाखर्च करने की आदत से बाज आएँ  निर्णय लेने में की जा रही देरी प्रदेश वासियो के लिए जानलेवा न साबित हो। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई बातचीत का बढ़-चढ़कर प्रचार करने भर से प्रदेश कोरोना के ख़िलाफ़ चल रही ज़ंग को नहीं जीत पाएगा और इसलिए प्रदेश सरकार झूठे दावे करके न तो अपने आलाकमान को…

Read More