भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये 15 निकाय क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के 3 साल के कामों के ऊपर मुहर लगाई है लोगों ने अपने निकाय क्षेत्रों में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसलिये कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। सभी 4 नगर निगमों सहित सभी 15 निकायों में जनता ने कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिये मतदान किया है। इन…

Read More

बस्तर अंचल के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, संभागस्तरीय युवा उत्सव 22 और 23 दिसंबर को जगदलपुर, संभागस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर में 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। इस संभागस्तरीय युवा उत्सव मंे शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत 23 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित प्रतियोगिताओं में 201 महिला एवं पुरुष प्रतिभागी शामिल होंगे। युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, सुआ नृत्य, बस्तरिया नृत्य,…

Read More

संसद में बिल पास, आधार से जुडे़गा वोटर आई कार्ड- सांसद सुनील सोनी

फर्जी वोटर्स पर लगेगी लगाम, विपक्ष को फर्जी वोटरों की चिंता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को जोड़ने वाला चुनाव अधिनियम संषोधन विधेयक बिल 2021 पारित किये जाने पर देष के यषस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने से पूरे देष में फर्जी वोटर्स पर लगाम लगेगी, इसलिए विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध शुरू कर दिया है। लेकिन यह बिल मील का पत्थर साबित होगा और…

Read More

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने वाली जनता का आभार, जनता का मन, मतदान के प्रति उत्साह एवं वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं – विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 15 निकाय क्षेत्र की जनता का आभार माना हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देने के लिए जनता को साधुवाद दिया उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का लगातार हनन हुआ हैं, प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा कर जनता के एक वोट का अधिकार छीन लिया गया, विकास की गति को पीछे ढकेला गया अर्थात ईवीएम…

Read More

राजनांदगांव कलेक्टर ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, मतदान व्यवस्था का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के तहत नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर पार्षद चुनाव के लिए चल रहे मतदान का जायजा लेने ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया। ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव परिसर में 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाता दलों के कर्मचारियों से…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण, गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन के लिए होगा उपयोग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमें  गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं…

Read More

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालक किसानों को अब तक 116 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि का भुगतान उन्हें गोबर बेचने के एवज में किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गोबर विक्रेता पशुपालकों सहित गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने…

Read More

मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री की किसानों से पैरादान की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने की अपील की है। किसान भाईयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सब को मालूम है कि राज्य के गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे…

Read More

छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में फूड इररेडियेशन प्लांट स्थापित होगा, आश्रित ग्रामों के गौपालक ग्रामीण भी गौठानों में बेच सकेंगे गोबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर से गोबर से बिजली एवं फूड इररेडियेशन प्लांट के लिए टेक्नॉलाजी हस्तांतरण को लेकर पहल शुरू पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को जारी किए 3.93 करोड़ रूपए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में शासकीय क्षेत्र में फूड इररेडियेशन पार्क (खाद्य पदार्थों का किरणन) की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने शासन स्तर भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर से छत्तीसगढ़ में गोबर से विद्युत उत्पादन तथा फूड इररेडियेशन प्लांट की टेक्नालॉजी हस्तांतरण के लिए से जा रही पहल पर प्रसन्नता जताते…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा, शोक – संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता श्री वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी । उन्होंने श्री वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वर्ल्यानी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने…

Read More