समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण करते हुये श्रद्धाजंलि दी गयी। इस अवसर पर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महेन्द्र छाबड़ा, डॉ. किरणमयी नायक, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, शिव…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री आईएएस एशोसिएशन के दीपावली मिलन एवं फेयरवेल कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता की चर्चा देश ही नही विदेशों में भी हो रही है। मुख्यमंत्री आज राजीव स्मृति वन गार्डन में आईएएस एसोसिशन द्वारा आयोजित दीवाली मिलान एवं फेयरवेल समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोरोनाकाल के दौरान राज्य…
Read Moreआजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार : भूपेश बघेल
गांवों की खुशहाली छत्तीसगढ़ मॉडल का पैमाना मुख्यमंत्री मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी में आम जनता से हुए रू-ब-रू योजनाओं के जरिए किसानों, वन आश्रितों, मजदूरों, महिला समूहों, युवाओं की जेब में पहुंचे 80 हजार करोड़ रूपए मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में ’’उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ विषय पर कहा कि हमने आजीविका को मजबूत करने और जनता के हाथों में स्वाभिमान से लेकर आर्थिक ताकत सौंपने की जो रणनीति अपनाई, वही छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में हमारी पहचान बनी है। हमने दिखावटी विकास की दौड़ से अपने आपको…
Read Moreपुरंदेश्वरी जी ! भाजपा जिस दिन विकास और चुनावी वायदों के एजेंडे पर बात करेगी उस दिन जमीन दिख जाएगी – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी द्वारा किये गए दावों के जबाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जिस दिन विकास और अपने चुनावी वायदों पर बहस का मादा दिखाएगी उसे जमीनी हकीकत का अहसास हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का जन्म और पुष्पित और पल्लवित ही साम्प्रदायिकता के एजेंडे, धार्मिक विद्वेष फैला कर हुआ है। पुरंदेश्वरी का यह कहना कि भाजपा के अलावा कोई अन्य दल देश के आम आदमी की समस्या की बात नही करता यह सदी का सबसे बड़ा मजाक है।…
Read Moreभाजपा कार्यसमिति की बैठक में एक बार फिर से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आया – कांग्रेस
केंद्र से उसना चावल लेने और बारदाना देने का प्रस्ताव पारित करने का साहस क्यो नही दिखाया? धान का समर्थन मूल्य 2800 रू. करने का बयान देने वाले भाजपाई केंद्र को प्रस्ताव क्यो नही भेजे? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा के एजेंडे से एक बार फिर से साबित हो गया कि भाजपा किसान विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्य समिति से छत्तीसगढ़ के किसानों को अपेक्षा थी कि कार्य समिति में भाजपा प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार से किसानों के हित में…
Read Moreमोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का जन जागरण अभियान भिलाई से होगा प्रारंभ, अभियान में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम होगें सम्मिलित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान 14 नवंबर को शाम 4 बजे भिलाई से प्रारंभ होगा। भिलाई में आयोजित जन जागरण अभियान पदयात्रा एवं सभा में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मोदी भाजपा सरकार के वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई, रोजगार…
Read Moreउद्योग विभाग की भूमि पर काबिज लोगों को मिलेगा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा
उद्योग विभाग द्वारा रावाभाठा, सरोरा और बीरगांव की लगभग 15.788 हेक्टेयर भूमि कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने सैद्वांतिक सहमति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड स्थित भूमि पर काबिज अधिभागियों को राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टे दिए जाएंगे। राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम रावाभाटा, सरोरा और बीरगांव की 15.788 हेक्टेयर भूमि राजीव आश्रय…
Read Moreअण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी, गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश
लोक निर्माण मंत्री ने किया एक्सप्रेस-वे सहित ब्रिज निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण, गुणवत्तामूलक कार्यों के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे सहित ओवर ब्रिज एवं अण्डर ब्रिज के कार्यों की प्रगति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर की। मंत्री श्री साहू ने यहां कार्यों में विलंब को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को…
Read Moreबस्तर की हस्तशिल्प कला को मिली पहचान, बस्तर आर्ट के लोगो को मिला ट्रेडमार्क
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर की विशिष्ट हस्तशिल्प को पहचान दिलाने के लिए बस्तर आर्ट के लोगो को ट्रेडमार्क मिल गया है। बस्तर की हस्तशिल्प कला के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में बस्तर आर्ट को विशेष पहचान दिलाने के लिए लोगो का भी निर्माण किया गया है। बस्तर आर्ट के लोगो का उपयोग यहां के हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार कलाकृतियों को विक्रय के लिए किया जाएगा। इस लोगो के कारण देश विदेश में बस्तर की शिल्प कला के…
Read Moreकथा समाख्या के लिए बस्तर जिले में जुटे देश भर के साहित्य मर्मज्ञ एवं कथाकार, कलागुड़ी जगदलपुर में उदघाटन सत्र सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर जिले के अलग अलग स्थानों में 12 से 14 नवम्बर तक आयोजित कथादेश कथा समाख्या 7 के लिए देश भर के नामचीन साहित्यकार और कथाकार बस्तर जिले में जुटे। कथासमाख्या का उदघाटन एवं प्रथम सत्र शुक्रवार 12 नवम्बर की रात्रि को जगदलपुर शहर में दलपत सागर के समीप स्थित कलागुड़ी में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ फ़िल्म एंड विजुअल आर्ट सोसायटी रायपुर और कथादेश दिल्ली के संयुक्त आयोजन के अवसर पर बस्तर पहुंचे प्रख्यात कथाकार एवं आलोचक सत्यनाराण, प्रिय दर्शन मालवीय, योगेंद्र आहूजा, जयशंकर देवेन्द्र, विनोद…
Read More