देश की ऊर्जा और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला में अग्रणी भूमिका निभा रहा है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

“माल भाड़ा राजस्व अर्जन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि” बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : देश के कोयला आधारित पावर प्लांट्स, उद्योगों और विभिन्न कारखानों को आवश्यक कच्चे माल जैसे कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, उर्वरक और मैगनीज की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इस ज़िम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश की ऊर्जा ज़रूरतों और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला की धुरी बन चुका दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल भाड़ा राजस्व अर्जन में कीर्तिमान स्थापित किया है…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सना माचू का भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन, विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि बिलासपुर मंडल में कार्यरत महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सुश्री सना माचू, जो वर्तमान में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ हैं, का चयन भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में हुआ है । यह टीम 4 से 14 सितंबर, 2025 तक लिवरपूल, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी । सना माचू ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त…

Read More

आपदा प्रबंधन में नया युग! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की हाई-अलर्ट गाइडबुक, जानिए क्या है खास

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में साप्ताहिक संरक्षा बैठक का आयोजन, महाप्रबंधक द्वारा क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन योजना (भाग-2) का किया विमोचन बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में साप्ताहिक संरक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन योजना (भाग-2) का विधिवत विमोचन किया गया। बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित सभी विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष, प्रमुख अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित…

Read More

यात्री सुविधा में बड़ा सुधार: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में पहली बार लगेगा एसी-2 टियर कोच, सफर होगा और भी आरामदायक

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025 : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में पहली बार स्थायी रूप से एक वातानुकूलित (एसी-2) श्रेणी के कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस नई सुविधा के साथ अब यात्री इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी में सुखद व अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में  बिलासपुर से दिनांक…

Read More

CG Breaking जिला पंचायतों में प्रशासनिक फेरबदल : 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर, 29 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राजसे) के पांच अधिकारियों को जिला पंचायतों में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय ‘महानदी भवन’ से जारी इस आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं: इस फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक प्रणाली…

Read More

“ऑपरेशन महादेव” : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध  निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऑपरेशन…

Read More

सूरजपुर पुलिस की पहल से चमक उठे मवेशियों के गले : रात में अंधेरे में दिखेंगे चमकते गले, सूरजपुर पुलिस ने मवेशियों को पहनाए रेडियम कॉलर, सड़क पर मौत बनकर बैठते मवेशी अब नहीं बनेंगे खतरा, रोकेंगे हादसे.

रेडियम कॉलर रोकेगा सड़क हादसे, यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले में पहनाया सुरक्षा पट्टा रेडियम कॉलर. सूरजपुर. 29 जुलाई 2025 : रात के अंधेरे में सड़क किनारे या बीचोंबीच बैठे मवेशी अक्सर जानलेवा हादसों की वजह बनते हैं। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस ने रेडियम कॉलर सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस ने 21 से 27 जुलाई के बीच 150 गौवंशों के गले में रेडियम युक्त कॉलर पट्टी पहनाई है, ताकि वाहन…

Read More

कैबिनेट बैठक 30 जुलाई को: महत्वपूर्ण निर्णयों पर रहेगी नजर, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगा आयोजन

रायपुर, 29 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ राज्य के शासन तंत्र में एक बार फिर नीति-निर्धारण की दिशा में अहम कड़ी जुड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार, 30 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कई नीतिगत निर्णयों, विकास योजनाओं की समीक्षा तथा आगामी रणनीतियों के निर्धारण के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, बजटीय प्रावधानों,…

Read More

शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

सर्वे में शामिल देशभर के 4,566 शहरों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-100 में छत्तीसगढ़ के 25 शहर गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में राज्य के 62 शहरों ने बढ़ाया अपना दर्जा, रायपुर को सेवन स्टार सम्मान सिंगल, थ्री और फाइव स्टार दर्जा प्राप्त शहरों की संख्या 114 पहुँची, पिछले सर्वे में थी 71 तीन नगर निगम ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस श्रेणी में पहुंचे, 163 निकायों को मिला ओडीएफ प्लस प्लस दर्जा रायपुर, 29 जुलाई 2025/ भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय…

Read More

127 रजिस्ट्रियों में देरी पर जताई नाराजगी, भू-अर्जन मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025:कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार एक-एक मामले की समीक्षा कर इन्हें एक महीने में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन में विलंब होने से संबंधित भू-स्वामी के साथ सरकार को भी नुकसान होता है। परियोजना की लागत मूल्य बढ़ जाने के साथ ही समय पर लोगों को इन योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है। बैठक में एसडीओ राजस्व सह भू-अर्जन अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी, जलसंसाधन, राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे निर्माण विभागों के जिला अधिकारी भी…

Read More