CG Breaking जिला पंचायतों में प्रशासनिक फेरबदल : 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर, 29 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राजसे) के पांच अधिकारियों को जिला पंचायतों में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय ‘महानदी भवन’ से जारी इस आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  1. सुधा जैन (राज.से. 2019) – वर्तमान में जिला पंचायत, सुकमा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत सुधा जैन को आगामी आदेश तक जिला रायपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के पद पर पदस्थ किया गया है।
  2. हेमंत रोशन नंदवाना (राज.से. 2020) – वर्तमान में जिला पंचायत, बीजापुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत नंदवाना को महासमुंद जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।
  3. मुकुल ठाकुर (राज.से. 2020) – उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा किसान कल्याण विभाग में कार्यरत ठाकुर को जिला पंचायत, सुकमा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
  4. सुर्मी नवना चौबे (राज.से. 2022) – अनुसूचित क्षेत्रीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, महासमुंद में कार्यरत चौबे को अब जिला पंचायत, बीजापुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।
  5. प्रवर चंद्राकर (राज.से. 2022) – अनुसूचित क्षेत्रीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़-बिलाईगढ़ से स्थानांतरित कर उन्हें जिला पंचायत, गरियाबंद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से दूरस्थ और आदिवासी बहुल जिलों में तैनात किए गए अधिकारियों से राज्य सरकार को उम्मीद है कि वे शासन की योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Related posts