नसीम अहमद खान, जनसंपर्क रायपुर, 14 जून 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य अब केवल खनिज और कृषि प्रधान राज्य नहीं रह गया है, बल्कि तकनीकी नवाचार और रणनीतिक उद्योगों का नया गढ़ बनकर उभरने की दिशा में अग्रसर है। इस परिवर्तन की आधारशिला मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रखी गई है, जिन्होंने न केवल राज्य की औद्योगिक नीतियों को समकालीन और रोजगारोन्मुख बनाया, बल्कि रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा
एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका उद्देश्य…
Read Moreअनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल निलंबित, शासन ने लिया सख्त निर्णय
रायपुर, 13 जून 2025 / छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अंतर्गत किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मार्च 2025 में आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के दौरान जिले में कलेक्टर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल में श्री पटेल ने बिना अनुमोदन के बदलाव कर दिए थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी…
Read More16 जून से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील
शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ई-क्रांति: डिजीलॉकर से पेंशनभोगियों को मिली डिजिटल आज़ादी, लाखों को सीधा फायदा
रायपुर 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार के डिजिटलीकरण संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य के लगभग 3.61 लाख सरकारी कर्मचारी…
Read Moreबिलासपुर रेल मंडल के नौ सतर्क कर्मचारियों ने टाली दुर्घटनाएं : डीआरएम (DRM) ने किया सम्मानित, बॉक्स, लकड़ी, हॉट एक्सल जैसे जोखिमों को समय रहते टाला, रेलवे कर्मचारियों की सजगता ने बचाई हजारों यात्रियों की जान.
संरक्षा के नौ सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित. बिलासपुर. 13 जून 2025 : बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन ने संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 09 सजग संरक्षा प्रहरियों को “संरक्षा पुरस्कार” से सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने रेलवे कार्यालय में आयोजित समारोह में इन कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र व नगद राशि प्रदान कर उनकी सतर्कता व तत्परता की सराहना की। ड्यूटी के दौरान तकनीकी खामियों, ट्रैक पर अवरोध और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में…
Read Moreएसपी भावना गुप्ता ने फोड़ा मटका, एएसपी अभिषेक सिंह की टीम ने रस्सी खींची जीत तक! बलौदाबाजार पुलिस बनी ऊर्जा और उत्साह की मिसाल, पारंपरिक खेलों में दिखा जबरदस्त जज्बा और जश्न
मेलजोल की भावना को और अधिक प्रगाढ करने एवं आपसी सामंजस्य स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया पारंपरिक खेल प्रतियोगिता बलौदाबाजार-भाटापारा, 13 जून 2025 : आज दिनांक 13.06.2025 को प्रातः 07:00 से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन बलौदाबाजार में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रस्साकशी, जलेबी दौड़ एवं मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हाथ आजमाया गया, जिसमें सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं हेमसागर सिदार की टीम के मध्य रस्साकशी का आयोजन किया गया, जिसमें…
Read Moreछत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य क्रांति! WHO, UNICEF, AIIMS समेत 5 बड़ी संस्थाएं जुड़ीं स्वास्थ्य सुधारों में, टीकाकरण से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक मिलेगा वैश्विक सहयोग
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने किया गया एमओयू संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा टीकाकरण कार्यक्रमों को मिलेगा तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग रायपुर, 12 जून 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 05 प्रमुख राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (MoU/MoA) पर हस्ताक्षर किया है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित ‘केशव भवन’ का लोकार्पण
शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम नवनिर्मित केशव भवन – मुख्यमंत्री विष्णु देव कोरबा, 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जा धानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन (शिशु वाटिका) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार और समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि केशव भवन बच्चों के…
Read Moreकोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कन्वेन्शन सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा का किया अनावरण कन्वेन्शन सेंटर को अब पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर जाना जायेगा निष्पक्ष और न्यायप्रिय थी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर- मुख्यमंत्री कोरबा, 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण…
Read More