उप मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का किया शुभारंभ : आपके शहर ने आपको बहुत कुछ दिया, अब देने की बारी आपकी –अरुण साव

14 नगर निगमों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहरी विकास की कार्ययोजना पर दिनभर किया मंथन रायपुर. 5 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ का शुभारंभ किया। कार्यशाला के पहले दिन आज प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, एमआईसी सदस्यों और वरिष्ठ अभियंताओं ने अपने-अपने निकायों की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर मंथन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान सुनियोजित और सुव्यवस्थित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 142 वर्षों बाद जांजगीर को मिला नया तहसील भवन

रायपुर, 5 मई 2025/ सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है…

Read More

आम जनता की समस्याओं के निराकरण और जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानने का माध्यम है सुशासन तिहार – मुख्यमंत्री श्री साय

कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम मदनपुर में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण अंतर्गत  कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के ग्राम मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन तिहार आमजन से सीधे संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यशाला में खुद संभाली प्रशिक्षण की कमान, पीपीटी के जरिए सवा घंटे तक साझा किया शहरों के विकास का रोडमैप

देश और दुनिया के विभिन्न शहरों में हो रहे उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों की भी दिखाई झलक रायपुर. 5 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘नगर सुराज संगम’ में खुद प्रशिक्षण की कमान संभाली। नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने करीब 50 स्लाइड्स की पीपीटी के माध्यम से स्वयं शहरों के विकास का रोडमैप राज्य के 14 नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, एमआईसी सदस्यों, आयुक्तों और वरिष्ठ अभियंताओं से…

Read More

सरगुजा में पुलिस महकमे की सख्त सर्जरी : सरगुजा में एक साथ 8 अधिकारियों का तबादला, 3 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 2 एएसआई बदले, थाना इंचार्जों में बड़ा फेरबदल.

प्रशासनिक दृष्टिकोण से 08 पुलिस अधिकारियो के नवीन पदस्थापना आदेश किये गए जारी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 03 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक, 02 सहायक उप निरीक्षक के स्थानांतरण आदेश किये गए जारी. सम्बंधित अधिकारियो को थाना क्षेत्रों मे बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश. अंबिकापुर, 05 मई 2025 :  सरगुजा जिले के पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से 08 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें 03 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक, तथा 02 सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं।…

Read More

भगवान बदरीनाथ के खुले कपाट : भूवैकुण्ठ में आध्यात्मिक महापर्व का शुभारंभ, शंकराचार्य जी की उपस्थिति में खुला भगवान बदरीविशाल का द्वार, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु.

आध्यात्मिक आनन्द प्राप्त करने हेतु बदरीनाथ धाम की यात्रा करना जरूरी है – ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी बदरीनाथ धाम, चमोली, उत्तराखंड/रायपुर 05 मई 2025 : वैशाख शुक्ल सप्तमी, दिनांक 4 मई 2025 को प्रातः 6:00  बजे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में भक्तों ने आध्यात्मिक चेतना का दिव्य अनुभव किया। शंकराचार्य जी ने तीर्थयात्रा के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और भगवन्नाम की महिमा पर प्रकाश डालते हुए सनातन धर्मियों को…

Read More

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा : सक्ती जिले के करिगांव में अचानक पहुँचकर ग्रामवासियों को किया आश्चर्यचकित, अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे, हल्दी चावल का तिलक लगाकर महिलाओं ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लिमगांव की बजाय सीधे करिगांव के समीप बन्दोरा गांव में उतरा रायपुर, 5 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव में अचानक पहुँचकर ग्रामवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लिमगांव की बजाय सीधे बन्दोरा गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमला कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गया। प्रशासन पहले से ही लिमगांव में मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटा था, परन्तु मुख्यमंत्री के करिगांव पहुँचने से पूरी व्यवस्थाएं तत्काल वहाँ स्थानांतरित करनी पड़ीं।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ति जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी ली : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती सोनाई बाई के घर पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा है सकारात्मक परिवर्तन-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में अचानक पहुंचे सक्ती जिले के ग्राम करिगांव: पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याए

बिना तामझाम, सीधे संवाद: मुख्यमंत्री श्री साय ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर 5 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत अचानक सक्ती जिले के ग्राम करिगांव पहुंचे। उन्होंने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं, मांगें तथा शिकायतें सुनीं। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। ग्रामीणों की…

Read More

Breaking सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा बंदोरा गांव, पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर लगी जनसंवाद चौपाल

रायपुर/सक्ती, 5 मई 2025 — सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक ऐतिहासिक दृश्य सामने आया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। मुख्यमंत्री के इस आकस्मिक दौरे ने गांव के हर व्यक्ति को चौंका दिया, लेकिन साथ ही उम्मीदों की नई किरण भी जगाई। मुख्यमंत्री गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे है। चौपाल जैसी बैठक में ग्रामीणों ने खुले दिल से अपनी समस्याएं, योजनाओं…

Read More