झुरानदी में बिना पूर्व सूचना पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल मुख्यमंत्री श्री साय की बड़ी घोषणाएं: झुरानदी को मिले स्कूल भवन, सीसी सड़क और दो उच्चस्तरीय पुल मुख्यमंत्री ने झुरानदी में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा रायपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता और सरलता से झुरानदी गांव के ग्रामीण अभिभूत हो उठे। तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम झुरानदी में उतरा। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों को हर्ष मिश्रित…

Read More

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया : मुख्यमंत्री बोले – तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत का हर रुपया उनके हाथ तक पहुँचाना ,हमारी प्राथमिकता

10 लाख से अधिक संग्राहक परिवारों को 596 करोड़ का सीधे भुगतान रायपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के वनवासी अंचलों में इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य   तेज़ी से जारी है। राज्य के 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में यह कार्य हो रहा है। असमय हवा, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण इस वर्ष तेन्दूपत्ता फसल को नुकसान जरूर पहुँचा है, लेकिन संग्राहक परिवारों की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। अब तक की रिपोर्ट…

Read More

नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राज्य सरकार का संकल्प: विकास के थमे पहिए तेजी से आगे बढ़ेंगे अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास को मिली मंजूरी सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल तथा उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल रायपुर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही विकास का नया सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है…

Read More

मुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव समाधान शिविर : 132 केवी सब स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन, हायर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन की घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में  सीतागांव समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज के समाधान शिविर में क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों—सीतागांव, मदनवाड़ा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका,…

Read More

मुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव : समाधान शिविर में साकार हुआ सुशासन का वादा, जनसंवाद, आवास चाबी वितरण और मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी खुशियों की सौगातें.

समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा. रायपुर. 16 मई 2025 : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम सीतागांव में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी, तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र व सामग्रियाँ वितरित की। साथ ही क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घायल जवानों से की भेंट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार

रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करेगुट्टा नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षाबल के जवानों से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेंट करने और उनका मनोबल बढ़ाने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारा देश नक्सल-मुक्त बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। करेगुट्टा में हमारे सुरक्षाबलों द्वारा दिखाई गई वीरता इस संकल्प की सिद्धि की दिशा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की : कहा – न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें

रायपुर  15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान न्यायिक व्यवस्था को जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि “दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को समय पर और सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग कर न्यायिक प्रक्रिया को सहज और तेज़ किया जा सकता है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था विशेष रूप…

Read More

समीक्षा बैठक : बिलासपुर पुलिस को मिले सख्त निर्देश, चेतना अभियान की हुई सराहना, नवीन कानून, बेसिक पुलिसिंग और भ्रष्टाचार पर सख्ती, बिलासपुर में आईजी संजीव शुक्ला ने की पुलिस कार्यों की व्यापक समीक्षा.

बिलासपुर जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना/चौकी प्रभारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश माननीय पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों से कराया अवगत, बिलासपुर पुलिस को आईजी का अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे, 60-90 दिन में चालान अनिवार्य. चेतना अभियान की सफलता की प्रसंशा करते हुए की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की प्रशंसा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जिले की कार्यवाहियों संबंधी आँकड़े प्रस्तुत किए गए. बिलासपुर. 15 मई 2025 : पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने 13 मई 2025 को जिले…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश– शिक्षा, पेयजल, रोजगार और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने बीजापुर जिले में  भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात : कहा – देश को अपने वीर जवानों पर भरोसा है और उन पर गर्व भी

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा थे उपस्थित, जवानों का बढ़ाया हौसला रायपुर 15 मई 2025/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे…

Read More