सड़क हादसे में अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे घायल! PM RAHAT योजना के तहत बलौदाबाजार में ₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, ‘गोल्डन आवर’ पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग का फोकस

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बलौदाबाजार में   अनुविभाग स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का सफल आयोजन! पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशों पर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग का साझा कदम, ‘गोल्डन आवर’ में घायलों की जान बचाना मुख्य ध्येय! सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को जिले के सभी शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा ₹1.50 लाख तक का निःशुल्क (कैशलेस) इलाज! iRAD/e-DAR पोर्टल पर त्वरित प्रविष्टि एवं अस्पताल से प्राप्त रिक्वेस्ट के तत्काल डिजिटल अप्रूवल प्रक्रिया पर दिया गया जोर! बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों…

Read More

तीजा तिहार पर झूमा कवर्धा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगीं महिलाएं! पारंपरिक खेलों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं का हुआ सम्मान

कवर्धा विधानसभा में उत्साह के साथ मनाया जा रहा तीजा तिहार कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की पहल आयोजित किया जा रहा तीजा तिहार कार्यक्रम महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा कवर्धा : कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं से जुड़े तीजा तिहार को विशेष रूप से मनाने के लिए कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में तीजा तिहार उत्सव  का आयोजन किया जा रहा है।  08 अगस्त को भाजपा के कवर्धा ग्रामीण मंडल के भाजपा परिवार…

Read More

सरगुजा पुलिस का बड़ा साइबर जागरूकता अभियान! होली क्रॉस विमेंस कॉलेज में 1200 से अधिक छात्राओं को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के आसान और जरूरी तरीके

सरगुजा पुलिस ने होली क्रॉस विमेंस कॉलेज में छात्राओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, 1200 से अधिक छात्राएं हुईं शामिल। अम्बिकापुर : नागरिकों कों साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। उपरोक्त अभियान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस द्वारा इस सप्ताह महिलाओ एवं छात्राओं के लिए विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिला कॉलेजों की छात्राओं, छात्रावासो में,…

Read More

ओपन स्कूल के 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर! 10 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क में भरें परीक्षा फॉर्म, चूकने पर 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ मिलेगा मौका

ओपन स्कूल की हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क के साथ भरे जा सकेंगे आवेदन  रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा वर्ष 2026 की नवंबर सत्र में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकण्डरी (12वीं) परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। राज्य ओपन स्कूल के  अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ  10 अक्टूबर 2026 तक अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जो…

Read More

हादसा होते ही इलाज की चिंता खत्म! PM RAHAT से रायपुर में 200 से ज्यादा जरूरतमंदों को मिला लाभ, DKS अस्पताल ने भी प्रदेश में बनाई खास पहचान

पीएम राहत के तहत सड़क हादसों में त्वरित मदद: रायपुर में पीएम राहत योजना से 124 मरीजों का सफल सत्यापन पीएम राहत योजना में रायपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल, डी.के.एस. अस्पताल राज्य के लीडिंग अस्पतालों में शामिल दुर्घटना के 7 दिन तक फ्री इलाज: रायपुर में पीएम राहत योजना से लोगों को मिल रही राहत रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से जिले में पीएम राहत योजना का सफल क्रियान्वयन…

Read More

साइबर ठगों से वसूली की रकम अब लौटेगी पीड़ितों तक! रायपुर में बैंक अधिकारियों को GRM-MRM पोर्टल की खास ट्रेनिंग, त्वरित कार्रवाई पर जोर

साइबर ठगी के पीड़ितों को राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु GRM एवं MRM पोर्टल पर बैंक अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित रायपुर : साइबर ठगी एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने तथा ठगी की राशि की प्रभावी ढंग से वापसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.09.2026 को दोपहर 12:30 बजे यातायात पुलिस कार्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर में जिले में संचालित विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों हेतु GRM (Grievance Redressal Module) एवं MRM (Money Restoration Module)…

Read More

रायपुर बनेगा तिलापिया निर्यात का नया हब! कलेक्टर ने प्रोसेसिंग प्लांट और विदेशों तक मछली पहुंचाने की बनाई रणनीति, पहले चरण में 100 किसानों का होगा चयन

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली तिलापिया क्लस्टर की समीक्षा बैठक, प्रोसेसिंग प्लांट और निर्यात पर बनी रणनीति रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में तिलापिया क्लस्टर की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने एवं तिलापिया मछली के निर्यात को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को तिलापिया मछली का देश एवं विदेश में निर्यात करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तिलापिया मछली का अधिक मात्रा…

Read More

शिकायत हुई और तुरंत एक्शन! CM हेल्पलाइन 1076 पर गुहार के बाद माना बस्ती की सड़क से आवारा मवेशियों की समस्या दूर, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित निराकरण, माना बस्ती की सड़क से हटाए गए आवारा मवेशी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर जिले में  तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माना बस्ती, ब्लॉक धरसींवा निवासी अंशु कुमार द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि पूरे रोड पर आवारा…

Read More

CGPSC इंटरव्यू की तैयारी को मिलेगा बड़ा बूस्ट! 12-13 सितंबर को निःशुल्क मॉक इंटरव्यू, विशेषज्ञ परखेंगे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व

प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत CGPSC अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक इंटरव्यू 12 एवं 13 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर की पहल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विभिन्न नवाचारी पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत CGPSC राज्य सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक…

Read More

सुबह-सुबह शहर की सड़कों पर उतरेंगे अफसर, खुद देखेंगे जमीनी हकीकत! उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निकायों को दिए सख्त निर्देश—सफाई, निर्माण, राजस्व वसूली और योजनाओं की होगी नियमित मॉनिटरिंग, 50 साल की जल जरूरतों की बनेगी दूरगामी रणनीति

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश, सभी कार्यों और योजनाओं की नियमित समीक्षा के लिए प्रभावी कार्यपद्धति अपनाने कहा जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और उपयोग किए गए पानी के पुनः उपयोग की व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश, अगले 50 वर्षों की जरूरत को देखते हुए बनाएं दीर्घकालिक योजना रायपुर : उप…

Read More