समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. 9 अक्टूबर 2021. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या 8 अक्टूबर को दो करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों खुराक को मिलाकर अब तक (8 अक्टूबर तक) दो करोड़ 760 टीके लगाए गए हैं। राज्य में एक करोड़ 41 लाख 77 हजार 728 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 58 लाख 23 हजार 032 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को कैसे सजाना संवारना है, यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें: मुख्यमंत्री
चिरमिरी से रायपुर पहुंचे पदयात्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, नए जिले के गठन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम समन्वय सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले…
Read Moreब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस ए के गोस्वामी, अन्य राज्यों में भी मुख्य न्यायाधीशों की हुई नियुक्ति
समदर्शी न्यूज डेस्क महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर माननीय न्यायाधीश ए के गोस्वामी को नियुक्त किया है। इस आदेश में अन्य राज्यों के उच्च न्यायालय में भी मुख्य न्यायधीशों की नियुक्ति की गई है। देखे पूरा आदेश
Read Moreकेंद्रीय अपर सचिव ने किया बर्तन बैंक का उद्घाटन, दुबे उमरगांव को बनाया जाएगा प्लास्टिक मुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर विकासखण्ड का दुबे उमरगांव अब प्लास्टिक मुक्त होने जा रहा है। सामाजिक आयोजनों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक डिस्पोजल बर्तनों के कारण अब गाँवों में भी गंदगी दिखाई देती है। इसका दुष्प्रभाव मिट्टी और पानी में भी दिखाई देता है। प्लास्टिक के कारण होने वाली इसी प्रदुषण से गांव को मुक्त करने के लिए दुबे उमरगांव की सूरजमुखी स्वसहायता समूह ने बर्तन बैंक की स्थापना की है। इस बर्तन बैंक का उद्घाटन आज भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में…
Read Moreमहिला कोष की ऋण योजना: महिला समूहों को अब चार लाख रूपए तक का मिलेगा ऋण, समूहों के कालातीत ऋण हुए माफ
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए महिला कोष से आदेश हुआ जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित महिला कोष ने महिला स्व-सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा को बढ़ाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में महिला समूहों को पहली बार दी जाने वाली ऋण की सीमा अब एक लाख से दो लाख रूपए, दूसरी बार दिए जाने वाली ऋण की सीमा दो लाख से चार लाख…
Read Moreकवर्धा में अमन और चैन के लिए सर्व समाज प्रमुखों ने निकाला शांति मार्च
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कवर्धा शहर में अमन, चैन एवं शांति व्यवस्था को पुनः स्थापित करने और कर्फ्यू में धीरे-धीरे शिथिलता लाने आज सर्व समाज के प्रमुखों, कवर्धा चेंबर ऑफ कामर्स तथा व्यापारी संगठनों द्वारा शांति मार्च का आयोजन किया गया। शांति मार्च में सर्व समाज प्रमुखों द्वारा कवर्धा शहर में घटी घटना की घोर निंदा की गई। शांति मार्च में शहर में पुनः अमन और शांति स्थापित करने, सदभावना, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए नगर के विभिन्न वार्डाे में भ्रमण किया गया। सर्व समाज…
Read Moreमुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करें सख्त कार्रवाई शहर की शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो कवर्धा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद…
Read Moreब्रेकिंग: चौलेश्वर चंद्राकर बने छ.ग. प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा इस नियुक्ति का अनुमोदन किया जा चुका है तथा यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगी।
Read Moreपैन इण्डिया कार्यक्रम के अन्तर्गत रायपुर के बच्चों को मिला रहा निःशुल्क विधि की शिक्षा का लाभ
समदर्शी न्यूज ब्यूरो रायपुर. प्रदेश का पहला जिला रायपुर जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रात्रिकालीन निःशुल्क न्याय कक्ष का आयोजन कर रहा है। 2 अक्टूबर को पूरे भारत वर्ष में पैन इण्डिया आउटरिच एण्ड अवेयरनेश प्रोग्राम का शुभारंभ नई दिल्ली के विज्ञान भवन से भारत के महामहिम राष्ट्रपति तथा सर्वाेच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा किया गया था। उक्त अभियान के अनुसरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री अरविन्द कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण रायपुर जिले में रात्रिकालीन निःशुल्क न्याय…
Read Moreलघु वनोपजों के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा विपणन आदि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर, राजधानी में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा लघु वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन तथा मॉनिटरिंग संबंधी साफ्टवेयर के उपयोग के संबंध में 6 और 7 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ प्रसंस्करण तथा विपणन आदि की व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य…
Read More