आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण पुलिस विभाग को 08 नए साइबर थानों समेत पुलिस आवासीय भवनों और नवीन थाना भवनों की मिली सौगात रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ पुलिस के शौर्य को मिला ऐतिहासिक सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रजत जयंती पदक का किया अनावरण, 25 वर्षों के बलिदान को मिली अमिट पहचान
प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा 25 वर्षों के छत्तीसगढ़ पुलिस बल के कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस को मिला सम्मान रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय,…
Read Moreअसंगठित श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा का संबल: कलेक्टर रोहित व्यास ने श्रम योगी मानधन व एनपीएस ट्रेडर्स पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों के सीएमओ को दिए सख्त निर्देश
श्रम योगी मानधन योजना से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा पेंशन का लाभ एनपीएस ट्रेडर्स योजना से छोटे व्यापारियों को मिलेगी पेंशन सुविधा कलेक्टर रोहित व्यास ने नगरीय निकायों के सीएमओ की बैठक लेकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में श्रम योगी मानधन योजना एवं एनपीएस ट्रेडर्स योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगरपालिका एवं नगरपंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों में योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश…
Read Moreमहाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
रायपुर : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।…
Read Moreरसोईयों की हड़ताल से जोड़कर फैलाई जा रही मौत की खबरें भ्रामक: लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया—तूता धरना स्थल से दोनों रसोईयों की मृत्यु का कोई संबंध नहीं
रसोईयों की हड़ताल से जुड़ी खबरें भ्रामक और तथ्यहीन : लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा तूता धरना स्थल का दो रसाईयों मृत्यु से कोई वास्ता नहीं रायपुर : कुछ ऑनलाइन न्यूज चैनलों द्वारा यह भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि तूता धरना स्थल पर हड़ताल में बैठे रसोईयों में से दो की तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि यह जानकारी पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है। लोक शिक्षण संचालनालय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्रेडाई–रियल एस्टेट प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात, ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर राष्ट्रीय कन्वेंशन के लिए दिया आमंत्रण
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्रेडाई प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को आने वाले माह में विकसित भारत 2047 की थीम पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले नेशनल कन्वेशन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी, श्री संजय रहेजा, श्री अभिषेक बछावत सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण बड़ी संख्या…
Read Moreपुलिस से सीधा संवाद : छात्राओं को दी गई महिला सुरक्षा, साइबर और कानून संबंधी अहम जानकारी, थाना पहुंचीं छात्राएँ, सीसीटीएनएस से लेकर हवालात तक देखा पुलिस का पूरा सिस्टम.
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को सीसीटीएनएस सिस्टम, रोजनामचा, बंदीगृह, शास्त्रागार की व्यवस्था को दिखाते हुए विभिन्न जानकारियों से कराया गया अवगत. पुलिस टीम द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, जे. जे. एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी किया गया प्रदान. अंबिकापुर : कानून को किताबों से निकालकर व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर जब मिलता है, तो सीख और भी प्रभावी हो जाती है। इसी उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर की छात्राओं ने थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान…
Read Moreराष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला का गौरवपूर्ण सम्मान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर भावविभोर हुए झांकी कलाकार
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सराही जनजातीय कला, कलाकार हुए भावविभोर नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान कलाकार भावविभोर और अभिभूत नजर आए। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झांकी के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का…
Read Moreछत्तीसगढ़ के किसानों और ग्रामीण विकास पर मंथन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के मध्य छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में …
Read Moreयुवाओं की ऊर्जा से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र : डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के समापन पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का संदेश
युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन रायपुर : दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का मंगलवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। राज्य स्तरीय इस शिविर में प्रदेश के 9 विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों…
Read More