समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायगढ़, शासकीय प्राथमिक शाला शंकरपाली, संकुल केन्द्र पुसल्दा, विकासखण्ड पुसौर जिला रायगढ़ में सहायक शिक्षिका एलबी के रूप में कार्यरत श्रीमती ओमकुमारी पटेल पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम अंतर्गत हमारे नायक चुनी गई हैं।उल्लेखनीय है कि श्रीमती ओम कुमारी पटेल ने बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा देने व स्वयं अवलोकन कर सीखने के लिए ग्रामीण कृषि परिवेश में भ्रमण तथा अध्यापन के जरिए अनुभव आधारित शिक्षा देने का प्रयास किया। जिनके प्रयास से बच्चों ने किसान द्वारा निर्मित नेट हाउस के जरिए किस प्रकार अलग-अलग खेती द्वारा फल एवं…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मछली पालन से महिला समूह हुआ आर्थिक रूप से सशक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, महिलाएं जो पहले घर एवं खेती-किसानी तक सीमित थी। वे आज आर्थिक रूप से सशक्त होकर घर की जिम्मेदारी उठा रही है। समूह की मेहनत को देख अन्य महिलाएं को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। महिलाओं के समूह की लगन और मेहनत ने आज एक ही नही बल्कि कई महिलाओं को आर्थिक संबल दिया है। मछली पालन से अब महिलाओं को काम मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। रायगढ़ विकास खण्ड के ननसिया के पनखत्ती तालाब में किरण मछुआरा समूह को मछली पालन…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं की चंहुओर हो रही प्रशंसा, विकास प्रदर्शनी में लोगों को मिल रही शासन के योजनाओं की जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव-गरीब और किसानों के साथ ही युवाओं की तरक्की के लिए भी कार्य किया जा रहा है, जिसका प्रदर्शन छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही सरकार की उपलब्धियों पर आधारित इस विकास प्रदर्शनी की सराहना सभी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय के साथ ही विकासखण्डों में भी छायाचित्र प्रदर्शनी…
Read Moreसंभाग स्तरीय युवा महोत्सव की हुई रंगारंग शुरुआत, तन-मन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां: विधायक राजमन बेंजाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, दो दिवसीय संभाग स्तरीय युवा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत आज कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर में हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम तन-मन को स्वस्थ रखने का एक बहुत अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है, जब आप अपने भीतर छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने भीतर छिपी कला को प्रदर्शित करने और इस क्षेत्र का नाम रोशन करने…
Read Moreकच्ची राह हुई पक्की, नीलिमा ने खुद लिखी अपनी तरक्की, ई-पंजीयन से युवाओं की बढी़ विकास कार्यों में भागीदारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मंजिलें उनकों मिलती है जिनके सपनों में जान होती है…पंखों से कुछ नहीं होता…हौसलों से उड़ान होती है…कुछ ऐसे ही हौसलों की कहानी है नीलिमा की। रायपुर जिले के आरंग में रहने वाली नीलिमा ने संघर्षों के साथ अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई इसलिये पूरी की थी कि डिग्री के बाद उनकी भी नौकरी पक्की हो जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद कई स्थानों में रोजगार तलाशनें की कोशिश जारी रखते हुए नीलिमा की उम्मीदों को पंख तब लगे जब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर, एसीआई के कार्डियक सर्जरी विभाग में फौजी के हार्ट में कृत्रिम वाल्व का सफल प्रत्यारोपण, डॉ. कृष्णकांत साहू एवं टीम ने किया एओर्टिक वाल्व का प्रत्यारोपण
सशस्त्र सीमा बल में तैनात फौजी जवान ने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली के बजाय अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग का किया चयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियक सर्जरी विभाग में सशस्त्र सुरक्षा बल में तैनात एक फौजी जवान के हार्ट में कृत्रिम वाल्व का सफल प्रत्यारोपण किया गया। हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन में फौजी जवान ने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आर्मी हॉस्पिटल…
Read Moreमृतक कृषक सुरेश कुमार की पत्नी ने यह स्वीकार किया कि भर्री जमीन जिसका रकबा 1.7 एकड़ है, जिसमें नहीं लगाई गई थी फसल, गिरदावरी के आधार पर ही धान बिक्री हेतु हुआ था पंजीयन
2.03 एकड़ में धान की फसल ली गई थी, जिसके लिए पात्रता के अनुसार धान विक्रय करने पर 76 हजार 415 रूपए की राशि मिलती रकबे में अंतर के कारण आत्महत्या किए जाने का तथ्य पूरी तरह से भ्रामक,गिरदावरी का प्रकाशन होने पर भी मृतक द्वारा नहीं किया गया था दावा आपत्ति के लिए आवेदन मृतक ने 44 हजार का ऋण लिया था, धान विक्रय करने पर 76 हजार 415 रूपए की राशि मिलती, रकबा को लेकर जिले में कोई समस्या नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, छुरिया विकासखंड के ग्राम…
Read Moreशीत लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने ठंडी रात में पूरी सक्रियता से जुटा प्रशासनिक अमला, सार्वजनिक स्थलों में रात में अलाव जलाने के साथ बेसहारों, जरूरतमंदों को दिए जा रहे कम्बल एवं गर्म कपड़े, रैन बसेरों, वृद्धाश्रमों और आश्रय गृहों में भी ठंड से बचाने की जा रही अतिरिक्त व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोगों को ठंड और शीत लहर से बचाने सक्रियता से प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। जिलों के कलेक्टर भी रात में चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर पहुॅच कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। समाज कल्याण विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था…
Read Moreकक्षा 8वी के छात्र ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आर के विज से प्रेरणा लेकर शिक्षा हेतु दान की सहयोग राशि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ हमारे बड़े बुजुर्गों ने सही कहा है, हम जैसा करेंगे हमारी भावी पीढ़ी भी उसी रास्ते पर चलेगी. इस कहावत को चरितार्थ किया है समता कॉलोनी रायपुर निवासी नितिन अग्रवाल एवं नीतू अग्रवाल के बड़े बेटे आदित्य अग्रवाल ने जो कि कक्षा 8वी में अध्ययनरत है, इनके द्वारा बनाए गए ऐप से जो धन राशि इनको मिलती हैं उसे यह बच्चा जरूरत मंद बच्चों के लिए दान में दे देते है, इसकी प्रेरणा इन्हे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरके विज जी से मिली. सीमा वर्मा के…
Read Moreजनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों के पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी आदेश के अनुसार जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री संजीव तिवारी को अपर संचालक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह संचालनालय में ही पदस्थ उप संचालक श्री बालमुकुंद तम्बोली को संयुक्त संचालक तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पदस्थ सहायक संचालक श्री मुनुदाऊ पटेल को उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
Read More