नए पत्रकार भवन का निर्माण शीघ्र होगा प्रारंभ, कलेक्टर ने पत्रकार भवन पहुंचकर पत्रकारों और अधिकारियों से की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर दशहरा के समय जगदलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नए पत्रकार भवन के निर्माण की घोषणा पर अमल शुरू हो गई है। आज कलेक्टर रजत बंसल ने जगदलपुर के नयापारा स्थित पत्रकार भवन पहुंचकर स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुराने पत्रकार भवन की स्थिति को देखते हुए नए भवन के निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। पत्रकारों की इच्छा के अनुसार नए भवन में पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही बैठक कक्ष, अतिथि कक्ष, कार्यालय कक्षों के निर्माण के संबंध में निर्देशित किया।…

Read More

नरवा विकास के लिए 392 करोड़ रूपए की 38 लाख संरचनाओं का हो रहा निर्माण, वनांचल के 1962 नालों में 8 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित : वन मंत्री

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। इसके लिए नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में 392 करोड़ रूपाए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 01 हजार 962 नालों के 8.17 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में 37 लाख 99 हजार भू-जल…

Read More

मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ के विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ पहुंचकर कमल विलास पैलेस में खैरागढ़ के विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के निधन से हमने एक अच्छा राजनेता एवं मित्र खो दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु राजनीति के क्षेत्र में तथा व्यक्तिगत…

Read More

कुनकुरी विधायक ने केराडीह में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कराया नन्ही बच्ची के हाथों, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से 6.50लाख हुए थे स्वीकृत

रैनी डांड के शमसान घाट की समस्या पर अधिकारी को फोन कर तात्कालिक कार्यवाही की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू डी मिंज ने आज केराडीह के बाजारडांड सामुदायिक भवन का लोकार्पण नन्ही बालिका के हाथों कराया। उक्त कार्य के लिए मुख्य मंत्री समग्र विकास योजना जनपद पंचायत कुनकुरी जिला  जशपुर(छ.ग.) प्रशासकीय स्वीकृति 6.50लाख के किया गया है। इस अवसर पर सभी सम्बोधित करते हुए अपने क्षेत्र की जनता को पहले सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की सभी को बधाई दी।उन्होंने माननीय…

Read More

व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं: मुख्यमंत्री

व्यापार एवं उद्योग का पहिया ग्राहक की जेब में पैसा होने पर ही घूमता है पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम पंडरी कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांव को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं। कपड़ा व्यापारी डिजाइनरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कपड़ा, डिजाइन और उत्पादन का ऑर्डर दें। राज्य सरकार इसके लिए जमीन, शेड और…

Read More

14 एवं 15 नवम्बर को रायपुर में होगा पं. जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन, राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शामिल होंगे नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नोबल पुरस्कार से सम्मानित श्री अभिजीत बनर्जी रायपुर में 14 एवं 15 नवम्बर को आयोजित पंडित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम शिरकत करेंगे। शिक्षा समागम में देश के कई ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् भी शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा समागम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व एससीईआरटी डायरेक्टर श्री राजेश सिंह राणा ने आज एससीआरटी में स्थापित स्टेट मीडिया सेंटर में शिक्षा समागम की तैयारियों के संबंध में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी…

Read More

शासन के नियमों का पालन करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के हित के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें – छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष

जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य सुगमतापूर्वक होना चाहिए विभागवार अन्य पिछड़ा वर्ग को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के नियमों का पालन करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के हित के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में बच्चों के लिए अच्छी व्यवस्था एवं सुविधाएं होनी चाहिए और इसकी समय-समय पर…

Read More

मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर धीमी कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की

बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह तक करें पूर्ण महिला सुरक्षा हेतु शीघ्र लॉन्च करें एप्प शहर के प्रमुख स्थानों में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति दिखनी चाहिये शहीद विनोद चौबे के नाम पर मिलेगी डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों के फरार संचालकों के विरुद्ध धीमी कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाये। इसी प्रकार चिटफंड संचालकों की संपत्तियों की नीलामी पर अपेक्षित प्रगति ना होने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की…

Read More

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बस संचालकों और मालिकों से बस स्टेंड शिफ्टिंग पर चर्चा की, समस्याओं और शंकाओं को सुना और समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया

10 नवंबर को रश अवर में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में बसों के आने-जाने से होने वाले प्रभाव का आकलन किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस भवन में बस संचालकों और बस मालिकों की बैठक लेकर नवीन बस टर्मिनल शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया और पुराने बस स्टेंड पंडरी से इस नए बस टर्मिनल में शिफ्टिंग के दौरान आने वाली संभावित परिस्थितियों एवं कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने…

Read More

9 नवंबर राष्ट्रीय विधिक़ सेवा दिवस पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटॉरीयम में शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल समारोह 2021- शूट फ़ॉर लीगल अवरनेस प्रारंभ, 12 नवंबर तक होगा आयोजन प्रवेश निःशुल्क

माननीय श्री जस्टिस एन वी रमन्ना मुख्य न्यायाधिपति उच्चतम न्यायालय ने वर्चुअल सम्बोधन तकनीकी माध्यम से किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, देश के सभी नागरिकों के लिए उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उदेश्य से राष्ट्रीय विधिक़ सेवा दिवस मनाया जाता है।  इसलिए दिनांक आज 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक़ सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलायी जा रही “पैन इंडिया अवरनेस एंड आउट्रीच प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य विधिक़ सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जी पी आर एस एस रायपुर के तकनीकी सहयोग से क़ानूनी जागरूकता…

Read More