भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 : दूसरे दिवस का कुनकुरी विश्राम गृह में विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ हुई बैठक के साथ हुआ शुभारंभ.

Advertisements
Advertisements

बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों से की गई प्रत्यक्ष चर्चा, लिए गए सुझाव, सुनी गई समस्याएं.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 के दुसरे दिवस का आज 16 सितंबर शुक्रवार को कुनकुरी में समाज प्रमुखों की बैठक से प्रारंभ हुआ। बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, यात्रा संयोजक रामविचार नेतामजी, सांसद श्रीमती गोमती सायजी, सांसद गुहाराम अजगलेजी, मोतीलाल साहूजी व अनुराग सिंहदेव जी सभी रूबरू चर्चा किये। जनजातीय समुदाय के लिए प्रधान मंत्री मोदीजी के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। जनजातीय समाज से देश के राष्ट्रपति के चयन से समाज प्रमुखों के चेहरों पर गर्व के साथ संतुष्टि की झलक मिली, वहीं कांग्रेस सरकार द्वारा अवरूद्ध विकास कार्यों के प्रति आक्रोश भी समाज प्रमुखों द्वारा व्यक्त किया गया, समाज प्रमुखों ने अपने सुझाव छत्तीसगढ़ मन की बात पेटी में डाला गया। समाज प्रमुखों के साथ बैठक में नवीन मार्कण्डेय जी एवं मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने जी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!