समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन द्वारा फसल विविधिकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में खरीफ मौसम में समस्त कृषि फसलों के साथ समस्त उद्यानिकी फसलों को शामिल किया गया है। राज्य शासन द्वारा योजना के तहत खरीफ 2021 के लिए कृषकों के पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 से बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2021 किया गया है। कृषि विभाग जिला रायपुर के उप संचालक श्री आर के कश्यप ने बताया कि खरीफ मौसम में मक्का, कोदो-कुटकी, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कलेक्टर ने निर्यातकों से कहा वे आगे आए, जिला प्रशासन और राज्य शासन का पूरा सहयोग रहेगा
सर्किट हाउस में जिला स्तरीय एक्सर्पोटर कॉनक्लेव का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. जिला स्तरीय एक्सर्पोटर कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने कहा कि निर्यातकों के माध्यम से ना केवल उनके स्वयं के आय में वृद्धि होती है बल्कि इससे रोजगार के अवसरों में भी काफी वृद्धि होती है और जिले तथा राज्य का नाम रोशन होता है। ऐसे आयोजन के माध्यम से केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा निर्यात संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं पर बल दिया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्यातकों से कहा…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अधिनियम एवं विनियम प्रक्रिया में संशोधन हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
संशोधन प्रस्ताव तैयार कर शासन को किया जाएगा प्रेषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद में आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने लगातार महिलाओं के प्रकरणों में तेजी से काफी जन सुनवाई किया लगभग 1,500 प्रकरणों की जनसुनवाई कर चुकी है, इस दौरान अध्यक्ष ने पाया कि महिला आयोग का अधिनियम तत्कालीन म.प्र. शासन का कानून है जो छत्तीसगढ़ के वर्तमान में कई मुद्दों पर इसे सशक्त करने की आवश्यकता प्रतीत हुई। अतः संशोधन की आवश्यकता को देखते हुए आज…
Read Moreकौशल्या माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण 7 अक्टूबर को
राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण नवरात्रि में तीन दिनों तक मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन संध्या का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के अंतर्गत कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य पर्यटन मण्डल के सौजन्य से मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन…
Read Moreआंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से 11 मजदूरों की सकुशल हुई घरवापसी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोले से 11 मजदूरों की सकुशल घरवापसी हो गई है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा गठित रेस्क्यू दल ने इन मजदूरों की मजदूरी भुगतान प्राप्त करने के बाद बस्तर पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि दरभा विकासखण्ड के तीरथगढ़ क्षेत्र के मजदूरों को अधिक भुगतान का लालच देकर प्रकाशम जिले के ओंगोले बुलाने और ठेकेदार के चंगुल में फंसने के बाद बहुत अधिक काम लेने के साथ ही प्रताड़ित करने की शिकायत संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन के माध्यम से जिला…
Read Moreजिले में वैश्विक सोच के अनुरूप वस्तुओं के निर्यात बढ़ाने की जरूरत- कलेक्टर
परिवहन की अच्छी सुविधा होने के कारण व्यापारिक दृष्टि से राजनांदगांव जिला समृद्ध वैश्विक स्तर पर वस्तुओं के निर्यात के बेहतर अवसर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक्सपोटर्स कॉनक्लेव संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित एक्सपोटर्स कॉनक्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय इतिहास के अनुसार देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र निर्यात के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के अभिलेख से…
Read Moreखिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को मिली बड़ी सौगात: वर्षों पुरानी मांगें हुई पूरी, मुख्यमंत्री ने फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स अकादमी का किया शुभारंभ
बिलासपुर एवं रायपुर में 42.14 करोड़ की लागत की नई खेल अधोसंरचनाओं का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन खेल अकादमियों के लिए खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन 11, 12 एवं 13 अक्टूबर को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। उन्होंने आज बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तीरंदाजी…
Read Moreपढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत संकुल केन्द्र विश्रामपुरी में कौशल परीक्षा का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत बस्तर विकासखण्ड के विश्रामपुरी संकुल केन्द्र में कौशल परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से किया गया। इस दौरान पठन, लेखन, गणित विषयों का कौशल परीक्षण किया गया। संकुल स्तरीय परीक्षा में पांच शालाओं के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान प्राचार्य पुरुषोत्तम धुर्वे, शिक्षक श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, प्रेम बघेल, तुला बघेल परमानंद भोयर एवं बलधर भारती उपस्थित थे।
Read Moreपंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत नरेंद्र मोदी की देन – विष्णु देव साय
जशपुर जिला भाजपा ने सेवा एवं समर्पण अभियान के अन्तर्गत मनायी पंडित दीनदयाल की जयंती सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर, आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया…
Read Moreरावणभाठा विद्युत उपकेन्द्र दुर्घटना के लिए जेई निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के रावणभाठा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में मेन्टेनेंस (रखरखाव) कार्य के दौरान एक दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में लाइन परिचारक श्रीराम पटेल की मृत्यु हो गई। इस हादसे के दौरान उपस्थित जूनियर इंजीनियर अभिषेक चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें बांगो वितरण केंद्र कोरबा में अटैच कर दिया गया है। पॉवर कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 25 सितम्बर को सुबह 11.45 बजे रावणभाठा विद्युत उपकेन्द्र में दुर्घटना घटित हुई। इसकी जानकारी पाकर…
Read More