प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण बारनवापारा में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर : बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों, आईटी आधारित वन प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण से भावी वन सेवा के अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्तर पर उपयोग में आने वाली तकनीक एवं प्रबंधन प्रक्रियाओं…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से हमें सीख दी की दृढ़ संकल्प से जीवन की सभी चुनौतियों को परास्त किया जा सकता है। गांधी जी के विचार हम सबको आज भी प्रेरणा देते हैं।…
Read Moreजांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान : एक गलती, एक हादसा ! जांजगीर-चांपा पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से झकझोरा जनमानस, सड़क पर मौत को मात देने की मुहिम.
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित. सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा थाना बलौदा, अकलतरा एवं मुलमुला क्षेत्र में जन जागरूकता के लिए आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम. जांजगीर-चांपा : सड़क सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, ज़िम्मेदारी है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात का संदेश देने के लिए एक अनोखा और प्रभावशाली तरीका अपनाया। नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को न सिर्फ नियम बताए गए, बल्कि उनकी अहमियत भी महसूस कराई गई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर सरकार का फोकस: नवा रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, जिलों की योजनाओं की सघन समीक्षा कर सचिव अमित कटारिया ने दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर केंद्रित दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित’ जिलेवार स्वास्थ्य योजनाओं की सघन समीक्षा, सेवा गुणवत्ता सुधार पर जोर ‘उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और समुचित देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता -श्री अमित कटारिया’ रायपुर : प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभावशीलता की व्यापक समीक्षा के उद्देश्य से दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का शुभारंभ आज नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में किया गया। बैठक माननीय स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया…
Read Moreरायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश के सभी छात्रों के हितों केलिए संसद में कोचिंग संस्थानों द्वारा “फीस-ट्रैप” की प्रथा को समाप्त करने की सिफारिश की
‘गाइडलाइंस 2024′ के सख्त कार्यान्वयन और ‘पे-पर-टर्म’ व्यवस्था की अपील। अग्रवाल ने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संसद में नियम 377 के माध्यम से उठाया मामला नई दिल्ली–रायपुर : देश के लाखों छात्रों को निजी कोचिंग संस्थानों (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) की मनमानी से बचाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार से निर्णायक हस्तक्षेप की मांग की है। असल में स्कूली छात्र कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए अलग अलग कोचिंग संस्थानों में पढाई करते हैं जहाँ उन्हें आईआईटी, एनआईटी, एम्स जैसे संस्थानों में गारंटी शुदा एडमिशन…
Read Moreबीजापुर के कावरगट्टा में सुरक्षा बलों की निर्णायक कार्रवाई: डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ ने दो कुख्यात माओवादियों को किया न्यूट्रलाइज, मुख्यमंत्री साय ने जवानों के पराक्रम को बताया बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में बड़ी सफलता
बीजापुर के कावरगट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: दो माओवादी न्यूट्रलाइज सुरक्षा बलों के पराक्रम से बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प को मिली मजबूती – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कावरगट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी बहादुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट रणनीति का परिचय देते हुए दो कुख्यात माओवादियों — कथित एरिया कमांडर प्रदीप…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद दिवस पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त अमर शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके कारण आज…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं ‘पद्मभूषण’ सम्मान से अलंकृत श्री माखनलाल चतुर्वेदी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने माखनलाल चतुर्वेदी के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी ओजस्वी और प्रभावशाली लेखनी ने देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहभागिता के लिए जनमानस को प्रेरित किया। उनकी रचनाओं में प्रकृति-प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अद्भुत एवं प्रेरणादायी संगम दृष्टिगोचर…
Read Moreनारायणपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं के खातों में सीधे डीबीटी से पहुंचेगी 641.34 करोड़ रुपये की सहायता राशि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं के खातों में 641.34 करोड़ रुपए का होगा अंतरण रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 641 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा।…
Read Moreप्रगति पोर्टल नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक: 85 लाख करोड़ की 3,300 से अधिक परियोजनाओं को मिली गति, छत्तीसगढ़ में 6.11 लाख करोड़ के निवेश वाली 99 राष्ट्रीय परियोजनाओं की सघन निगरानी—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है प्रगति पोर्टल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश में 85 लाख करोड़ रुपये की 3,300 से अधिक परियोजनाओं को मिली गति राज्य में 99 राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाएँ में 6.11 लाख करोड़ रुपये का निवेश छत्तीसगढ़ से संबंधित 200 मुद्दों में 183 का हुआ समाधान यह प्लेटफार्म मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस को कर रहा साकार केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी सेतु मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रगति पोर्टल के संबंध में ली प्रेसवार्ता रायपुर…
Read More