जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान : एक गलती, एक हादसा ! जांजगीर-चांपा पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से झकझोरा जनमानस, सड़क पर मौत को मात देने की मुहिम.

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन करने हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2026 को बलौदा, अकलतरा, मुलमुला क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब पी कर वाहन नहीं चलाने, नाबालिगों को वाहन चलाने न देने, यातायात संकेतों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

Related posts