गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण रायगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 26.01.2026 को डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह (IPS) ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री शशि मोहन सिंह वर्ष 2012…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
गणतंत्र दिवस पर पावर कंपनी मुख्यालय में फहराया तिरंगा : अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ली परेड की सलामी, ई-ऑफिस और डिजिटल नवाचारों से पावर कंपनियों की कार्यप्रणाली में आया बड़ा बदलाव.
पावर कंपनी में चेयरमेन डॉ. रोहित यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज. ‘‘ई-ऑफिस‘‘ से आई पारदर्शिता, नवाचारों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर. बायोमैट्रिक अटेण्डेन्स अन्य कार्यालयों में भी होगा लागू. रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ मुख्यालय डंगनिया परिसर देशभक्ति, अनुशासन और नवाचार के रंग में रंगा नजर आया। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव द्वारा तिरंगा फहराने के साथ ही न सिर्फ राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त हुआ, बल्कि पावर कंपनियों में पारदर्शिता, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी नवाचारों की मजबूत झलक भी सामने आई, जिसकी चर्चा…
Read Moreराजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया संकल्प और नक्सलवाद के खात्मे का किया ऐलान
राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया आव्हान रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव श्री विकास शील और पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम भी उनके साथ थे। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ भवन में राष्ट्रगौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ दी संविधान को नमन
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, व छत्तीसगढ़ भवन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मी देवी जसूजा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, बिलासपुर प्रवास के दौरान अमरधाम आश्रम पहुंचकर दी विनम्र श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदनाएं
बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभांठा के संत श्री लाल दास साहेब की माता जी श्रीमती धर्मी देवी जसूजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। वे बिलासपुर प्रवास के दौरान चकरभांठा स्थित अमरधाम आश्रम पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्मी देवी जसूजा एक सरल, स्नेही और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी…
Read Moreबिलासपुर में विद्यार्थियों से दिल से संवाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों से साझा किया संघर्षपूर्ण जीवन का अनुभव, अरपा तट पर अतिरिक्त विद्यालय भवन का किया लोकार्पण, मेहनत और लक्ष्य से आगे बढ़ने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों से किया संवाद अरपा के किनारे विद्यालय के अतिरिक्त भवन का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ अपने संघर्ष की कहानी साझा कर दी प्रेरणा बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान स्थानीय प्रयास विद्यालय के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया उन्होंने अरपा नदी के किने छठ घाट के समीप प्रयास स्कूल के बालकों के लिए अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के सीधे बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे घर परिवार, और…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर प्रशासनिक उत्कृष्टता का सम्मान: बिलासपुर पुलिस परेड मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों के 13 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत
बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इनमें संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, प्रभारी निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री अंकित तिवारी, आरक्षक श्री आशीष राठौर, आरक्षक श्री वीरेन्द्र राजपूत, डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला पंचायत श्री कलेश्वर सिंह ठाकुर, कार्यालय तहसीलदार सीपत से सहायक ग्रेड-3 श्री पीयूष मिश्रा, उप अभियंता श्री विकास पात्रे, प्रधान पाठक श्री मुकुटमणी तिवारी, परिचारक श्रेणी एक श्री राम सिंह कुर्रे, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ.…
Read More77वें गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में भावुक क्षण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए 27 वीर जवानों के परिजनों को किया सम्मानित, तिरंगा फहराकर शहादत को नमन
बिलासपुर : 77वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए 27 वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें शहीद प्रधान आरक्षक श्री विश्वेश्वर चक्रवर्ती, प्रधान आरक्षक श्री फुल जेम्स मिंज, आरक्षक श्री चंद्रशेखर प्रसाद कुर्रे, उप निरीक्षक श्री निलेश पाण्डेय, आरक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद चौबे, उप निरीक्षक श्री विवेक शुक्ला, निरीक्षक श्री…
Read More77वें गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रगौरव का विराट उत्सव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, भव्य परेड, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास योजनाओं की जीवंत झांकियों ने मोहा मन
77 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों का किया सम्मान स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति शासकीय योजनाओं पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित बिलासपुर : 77वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों…
Read Moreगणतंत्र दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की घोषणा
रायपुर / जशपुर : भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस बल के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से श्री रामावतार सिंह…
Read More