‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
लाला जगदलपुरी जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, कहा—बस्तर की आत्मा को शब्दों में जीवंत करने वाले महान साहित्यकार
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को देशभर में पहचान दिलाई। हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ…
Read Moreदुर्ग यातायात पुलिस की सराहनीय पहल : बेहोश पड़ा था युवक, सड़क पर गिरी सोने की अंगूठी—पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज, दुर्घटना के बाद भी सुरक्षित रही कीमती संपत्ति.
यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत मानवीय संवेदनशीलता का दिया गया परिचय, दुर्घटना पीड़ित की संपत्ति लौटाई गई सुरक्षित. दुर्ग : सड़क पर केवल नियम ही नहीं, संवेदनशीलता भी ज़रूरी होती है—और इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है यातायात पुलिस दुर्ग ने। ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में बेहोश पड़े युवक की कीमती संपत्ति को न केवल सुरक्षित रखा गया, बल्कि विधिवत उसके परिजनों को लौटा कर पुलिस ने मानवीय कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल कायम की। इस पूरी कार्रवाई में एक महिला नगर सैनिक की तत्परता…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया अब तकनीकी रूप से सक्षम और पूरी तरह ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। राज्य में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। भारत सरकार के महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के सफल क्रियान्वयन से यह व्यवस्था प्रभावी हुई है। संशोधित जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के…
Read Moreबैंकिंग से खेतों तक: जल संकट में फसल विविधीकरण की नई राह दिखा रहे विवेक धर दीवान
रायपुर : लगभग दो दशकों तक बैंकिंग क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर सेवाएँ देने के बाद विवेक धर दीवान ने जीवन का ऐसा मोड़ लिया, जो आज जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की मिसाल बन गया है। रायपुर में उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) जैसे वरिष्ठ पद पर रहते हुए उन्होंने नवंबर 2024 में स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़कर अपने पैतृक गाँव ताला (विकासखंड बेमेतरा) लौटने का निर्णय लिया और कृषि को अपना नया लक्ष्य बनाया। गाँव लौटकर उन्होंने देखा कि क्षेत्र में खरीफ और रबी—दोनों मौसमों…
Read Moreधान से हटकर समृद्धि की राह: जेवरा के किसान दिलीप सिन्हा ने दलहन-तिलहन से कमाए 25 लाख रुपये
फसल विविधीकरण की प्रेरक कहानी — कम पानी, कम लागत और अधिक लाभ का सफल मॉडल रायपुर : जिला बेमेतरा के ग्राम जेवरा के प्रगतिशील कृषक श्री दिलीप सिन्हा ने ग्रीष्मकालीन धान की परंपरागत खेती को छोड़कर दलहन-तिलहन फसलों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। वैज्ञानिक खेती, सही फसल चयन और बाजार की समझ के बल पर उन्होंने लगभग 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। क्षेत्र में वर्षों से ग्रीष्मकालीन धान की खेती प्रचलित रही है, जिसमें अधिक पानी, बिजली, उर्वरक और…
Read Moreप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से द्रोपदी यादव की रसोई और जीवन में आया सकारात्मक बदलाव: स्वच्छ ईंधन ने दी स्वास्थ्य और समय की नई सुविधा
उज्ज्वला योजना ने बदली द्रोपदी यादव की रसोई और जिंदगी स्वच्छ ईंधन से मिली राहत, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत रायपुर :बेमेतरा जिला के ग्राम देवरबीजा निवासी द्रोपदी यादव के जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने एक सकारात्मक बदलाव ला दिया है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिससे वर्षों से धुएँ से भरे परंपरागत चूल्हे पर खाना पकाने की मजबूरी समाप्त हो गई। गैस कनेक्शन मिलने के बाद द्रोपदी यादव और उनके परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक…
Read Moreड्रिप तकनीक से बदली खेती की तस्वीर: धान–मिर्ची की फसल से किसान मुकेश चौधरी को सालाना लाखों की आमदनी
नवाचार खेती से बने सफल कृषि उद्यमी, पड़ोसी गांवों के किसानों के लिए प्रेरणा रायपुर : सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत ग्राम नवापाली के प्रगतिशील किसान श्री मुकेश चौधरी ने नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर खेती की पारंपरिक सोच को नई दिशा दी है। ड्रिप पद्धति से धान और मिर्ची की खेती कर वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और आज एक सफल कृषि उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके हैं। श्री चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने दो एकड़…
Read Moreअत्यधिक विलंब का असर: सांतरागाछी से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस रद्द, वापसी ट्रेन भी नहीं चलेगी
सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार पेयरिंग ट्रेन के अत्यधिक विलंब से चलने के कारण दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को सांतरागाछी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके फलस्वरुप पैयरिंग रैक अनुपलब्धता के कारण दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी |
Read Moreयात्रियों की सुरक्षा के लिए सतत प्रयास: रायपुर मंडल में 23 संरक्षा संगोष्ठियों, मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियानों से मजबूत हुआ रेल सेफ्टी तंत्र
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेन के सुरक्षित परिचालन में संरक्षा संगोष्ठी, संरक्षा निरीक्षणों की अहम भूमिका रायपुर : रेल सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों को सेफ्टी सेमिनार के माध्यम से रेल कर्मियों सुपरवाइजर को अवगत कराया जाता है जिससे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा जा सके सभी विभागों की सक्रीय भूमिका रहती है । संरक्षा विभाग के द्वारा प्रत्येक माह रेलवे कर्मचारियों को जागरुक करने के लिये तथा नये सर्कुलर्स के बारे में जानकारी देने के लिये 02…
Read More