दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेन के सुरक्षित परिचालन में संरक्षा संगोष्ठी, संरक्षा निरीक्षणों की अहम भूमिका
रायपुर : रेल सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों को सेफ्टी सेमिनार के माध्यम से रेल कर्मियों सुपरवाइजर को अवगत कराया जाता है जिससे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा जा सके सभी विभागों की सक्रीय भूमिका रहती है ।
संरक्षा विभाग के द्वारा प्रत्येक माह रेलवे कर्मचारियों को जागरुक करने के लिये तथा नये सर्कुलर्स के बारे में जानकारी देने के लिये 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है जिसके तहत वर्ष 2025 में अभी तक कुल 23 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन विभिन्न स्टेशनों, स्थानों पर एवं आनलाईन किया जा चुका है ।
स्पैड से बचाव के लिये बरती जानेवाली सावधानियां। शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां। सिगनल एवं प्वाइंट की विफलता के दौरान सिगनल तथा परिचालन कर्मचारियों के द्वारा बरती जानेवाली सावधानियां। गुड्स शेड एवं साइडिंग में लोड क्लियर के दौरान हॉटएक्सल। ब्रेक बाइंडिंग, डोर हिटिंग, एवं तारपोलिन को लटकने से बचाव। इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा रेलपथ की शीतकालीन पेट्रोलिंग एवं सावधानियां। ट्रेन/इंजन का स्टेशन यार्ड/ ब्लाक सेक्सन में सेक्योर/रिलीज करना। हैंड प्वाइंटस का रखरखाव। ट्रेन का सुरक्षित परिचालन के लिये चालक, परिचालक, एवं स्टेशन कर्मचारी द्वारा साइडिंग एवं गुड्स शेड में किये जाने वाली चेकिंग। रेलपथ की ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग, सावधानियां एवं कार्यस्थल की सुरक्षा।
रिले रुम को खोलने एवं उसमें कार्य करने के दौरान सिगनल कर्मचारियों के द्वारा बरती जानेवाली सावधानियां। साइंडिग एवं स्टेशन से गाडी क्लीयर करते समय चालक, परिचालक एवं स्टेशन स्टाफ द्वारा की जाने वाली जांच। हॉटएक्सल, दरवाजा खुलने आदि से बचने के लिये साइडिंग और स्टेशनों से गाड़ी क्लियर करते समय ट्रेनों की जांच करना। ऑटोमेटिक सेक्सन में ट्रेन परिचालन के दौरान दी जाने वाली प्राधीकार एवं स्टेशन मास्टर एवं चालक द्वारा ली जाने वाली सावधानियां। पावर ब्लाॅक के दौरान स्टेशन मास्टर द्वारा ली जानेवाली सावधानियां। प्राइवेट सााइंडिग में लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिये सावधानियां।
सिगनल विभाग के द्वारा बरती जानेवाली वर्षाकालीन सावधानियां एवं जंग लगा हुआ रेल परिक्षेत्र में डी. सी. ट्रैक सर्किट का रखरखाव। स्टेशन कर्मचारी एवं गेटकीपर द्वारा चालक एवं परिचालक के साथ सिगनल आदान -प्रदान के दौरान ली जानेवाली सावधानियां। मेट/चाबीदार का ड्यूटी। ट्रेन में आग लगने का कारण एवं उसका निवारण। कोचिंग ट्रेन में हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग एवं अन्य लाईन फेलुअर का कारण एवं निवारण। वैगन को सही तरीके से लोड एवं अनलोड करना एवं जी डी आर चेक करना। मानसून की समाप्ति पर किये जानेवाले कार्य। ओ. एच. ई. फेलुअर के दौरान स्टेशन मास्टर, सेक्सन कंट्रोलर, टी. पी. सी. एवं क्रु द्वारा ली जानेवाली सावधानियां। टी आर डी कर्मचारियों के लिये कार्य के दौरान सुरक्षा एवं निजी संरक्षा।
ई यू आर रेक का लोडिंग/अनलोडिंग के बाद किये जाने वाले निरीक्षण। एन बाॅक्स एच एल वैगन का रख रखाव। हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण। प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी एवं प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग, प्रदर्शन एवं उपयोग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां।
संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 03.06.2025 से 09.06.2025 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरुकता अभियान एवं दिनांक 09.06.2025 को अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस मनाया गया जिसके तहत संरक्षा अधिकारियों, संरक्षा समाहकारों, सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं मंडल कल्चरल एशोसिएशन की टीम के द्वारा विभिन्न स्टेशनों, समपार फाटकों, बाजारों, पेट्रोल पंप एवं गांवों में जाकर पाम्पलेट वितरण करके तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों का जागरुक किया गया। इस अवसर पर दिनांक 09.06.2025 को अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय से आर. वी./1 समपार फाटक तक वाकाथन का आयोजन भी किया गया था।
एस ए जी ऑडिट आंतरिक एवं वाहय रेलवे की टीम के द्वारा समय समय पर गहण निरीक्षण किया जाता है तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं को को पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग को जानकारी देकर उसका निराकरण कराया जाता है। संरक्षा विभाग के द्वारा रेलवे एवं एन डी आर एफ टीम के साथ संयुक्त मोक ड्रील का आयोजन बी. डी. यार्ड/बी एम वाई में किया गया।
संरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संरक्षा सलाहकारों के द्वारा समय समय पर स्टेशनों, समपार फाटकों, लाबी, रनिंगरुम एवं विभिन्न जगहों पर ट्रैकों का निरीक्षण किया जाता है। विभिन्न विभागों में पत्र के माध्यम से जानकारी देकर उसका निराकरण कराया जाता है।
